बसपा प्रमुख मायावतीका ऐलान, महाराष्ट्र-झारखंड और यूपी में बसपा नहीं करेगी गठबंधन

लखनऊ
चुनाव आयोग ने मंगलवार को महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी। इसके साथ ही यूपी में नौ विधानसभा सीटों के उपचुनाव का ऐलान भी कर दिया गया है। वहीं, बसपा प्रमुख मायावती ने भी बड़ा ऐलान कर दिया। उन्होंने साफ किया है कि उनकी पार्टी बसपा महाराष्ट्र और झारखंड में अकेले ही चुनाव लड़ेगी। इसके साथ ही मायावती ने कहा कि यूपी में 9 विधानसभा की सीटों पर हो रहे उपचुनाव में पार्टी अपने उम्मीदवार उतारेगी और यह चुनाव भी अकेले ही अपने बलबूते पर लड़ेगी। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक के बाद एक कई पोस्ट किए। उन्होंने लिखा, ''भारत निर्वाचन आयोग द्वारा महाराष्ट्र व झारखंड राज्य विधानसभा आम चुनाव के लिए तारीखों की आज की गई घोषणा का स्वागत। चुनाव जितना कम समय में तथा जितना पाक-साफ अर्थात धनबल और बाहुबल आदि के अभिशाप से मुक्त हो उतना ही बेहतर, जिसका पूरा दारोमदार चुनाव आयोग पर ही निर्भर है।''

एक अन्य पोस्ट में मायावती ने लिखा, ''बीएसपी इन दोनों राज्यों में अकेले ही चुनाव लड़ेगी और यह प्रयास करेगी कि उसके लोग इधर-उधर न भटकें, बल्कि पूरी तरह बीएसपी से जुड़कर परमपूज्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के आत्म-सम्मान व स्वाभिमान कारवां के सारथी बनकर शासक वर्ग बनने का अपना प्रयास जारी रखें।'' आखिर में बसपा प्रमुख ने लिखा, ''यूपी में 9 विधानसभा की सीटों पर हो रहे उपचुनाव में भी बीएसपी अपने उम्मीदवार उतारेगी और यह चुनाव भी अकेले ही अपने बलबूते पर पूरी तैयारी एवं दमदारी के साथ लड़ेगी।''

महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर 1 चरण में 20 नवंबर को वोट डाल जाएंगे। वहीं, झारखंड की 81 विधानसभा सीटों पर 2 फेज में 13 और 20 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होंगे। जबकि, चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। इसके अलावा यूपी समेत 47 विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को मतदान होंगे। यूपी की जिन 9 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं, उनमें गाजियाबाद सदर सीट, प्रयागराज की फूलपुर सीट, कानपुर की सीसामऊ सीट, मैनपुरी की करहल सीट, अंबेडकरनगर की कटेहरी सीट, मिर्जापुर की मझवां सीट, अलीगढ़ की खैर सीट, मुजफ्फरनगर की मीरापुर सीट और मुरादाबाद की कुंदरकी सीट शामिल है। हालांकि, अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर उपचुनाव अभी नहीं होगा।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति