भारत और न्यूजीलैंड की टेस्ट सीरीज का आज से, पहला टेस्ट मैच 16 से 20 अक्टूबर तक खेला जाएगा

बेंगलूर
रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम टेस्ट सीरीज में बांग्लादेश का सूपड़ा साफ करने के बाद अब न्यूजीलैंड की चुनौती से निपटने के लिए तैयार है। इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का बुधवार से आगाज होने जा रहा है। यह सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) 2023-25 का हिस्सा है। रोहित ब्रिगेड डब्ल्यूटीसी पॉटइंट्स टेबल में फिलहाल शीर्ष पर है। भारत आगामी सीरीज में कीवियों को रौंदकर अपनी स्थिति को और मजबूत करने की फिराक में होगा। चलिए, आपको बताते हैं कि भारत और न्यूजीलैंड सीरीज में धूम-धड़ाके का लुत्फ कब-कहां और कैसे उठा सकते हैं?

टेस्ट सीरीज का शेड्यूल
इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज का पहला मैच 16 से 20 अक्टूबर तक खेला जाएगा। यह मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा। दूसरे टेस्ट का आयोजन 24 से 28 अक्टूबर तक पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में होगा। तीसरा मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होना है। आखिरी टेस्ट 1 से 5 नवंबर तक खेला जाएगा।

लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?
आप भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट मैचों का लाइव प्रसारण स्पोर्ट्स18 नेटवर्क के चैनलों पर देख सकते हैं। वहीं, जियो सिनेमा ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग का लुत्फ सकते हैं। मुकाबले से जुड़ी खबरों के लिए आप लाइव हिंदुस्तान के क्रिकेट पेज पर विजिट कर सकते हैं। मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे शुरू होगा। टॉस के लिए दोनों कप्तान आधे घंटे पहले मैदान पर उतरेंगे।

ऐसा है दोनों का स्क्वॉड
भारतीय स्क्वॉड: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह, यशस्वी जायसवाल, रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा।

न्यूजीलैंड स्क्वॉड : टॉम लाथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, मार्क चैपमैन, विल यंग, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल ब्रासवेल, मिचेल सेंटनेर, रचिन रविंद्र, टॉम ब्लंडेल, ऐजाज पटेल, जैकब डफी , मैट हेनरी, टिम साउदी, विलियम ओ राउरकी, केन विलियमसन।

केन बेंगलुरु टेस्ट से बाहर
न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज केन विलमयमसन बेंगलुरु टेस्ट में नहीं खेलेंगे। विलियमसन को चोट के कारण बाहर होना पड़ा है। न्यूजीलैंड टीम को सीरीज शुरू होने से पहले एक और झटका लगा है। दरअसल, तेज गेंदबाज बेन सीयर्स घुटने की चोट के कारण पूरी सीरीज से ही बाहर हो गए हैं। न्यूजीलैंड ने उनकी जगह जैकब डफी को टीम में शामिल किया गया है। डफी ने अभी तक एक भी टेस्ट नहीं खेला है।

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति