शिमला फ्लाइंग फेस्टिवल के द्वितीय संस्करण का उद्घाटन आज, राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल करेंगे

शिमला
शिमला फ्लाइंग फेस्टिवल और हॉस्पिटैलिटी एक्सपो 2024 के द्वितीय संस्करण का उद्घाटन आज बुधवार काे जुन्गा में स्थित द ग्लाइड इन में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल करेंगे। इसका आयोजन पर्यटन विभाग, जिला प्रशासन शिमला, एमएसएमई मंत्रालय और राज्य का उद्योग विभाग संयुक्त से रूप से करेंगे।

एक्सपाे के आयोजक अरुण रावत ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी उद्योग के प्रमुख हितधारकों को एक मंच पर लाना है ताकि शिमला और इसके आसपास के क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा दिया जा सके। उन्हाेंने बताया कि फेस्टिवल की एक प्रमुख विशेषता स्पॉट लैंडिंग पैराग्लाइडिंग चैम्पियनशिप होगी, जिसमें भारत और विदेशों से 50 से अधिक पायलट भाग लेंगे। ये पायलट सोलो और टीम श्रेणियों में प्रतिस्पर्धा करेंगे। इसके विजेताओं को पांच लाख रुपये के नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। सोलो श्रेणी का प्रथम पुरस्कार 2.25 लाख रुपये है। उन्हाेंने बताया कि इस फेस्टिवल में 40 से अधिक प्रदर्शकों की एक प्रदर्शनी भी लगेगी, जिसमें लगभग 20 स्टार्टअप्स शामिल होंगे। इसके बाद, स्टार्टअप पर एक कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।

तय कार्यक्रम के अनुसार 18 अक्टूबर को हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम की ओर से होमस्टे मालिकों और एडवेंचर व तीर्थयात्रा गाइडों के लिए योग्यता मानकों पर एक सम्मेलन और कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इसमें प्रसिद्ध डब्ल्यूडब्लयूइ रेसलर द ग्रेट खली 18 अक्टूबर को शामिल होंगे, जो युवाओं को एडवेंचर स्पोर्ट्स को वैकल्पिक करियर के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित करेंगे। उसी दिन ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह भी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम का समापन 19 अक्टूबर को हाेगा, जिसमें मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान और विधायक (भोरंज) सुरेश कुमार उपस्थित रहेंगे।

 

 

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति