रीवा : सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में हो रहा था अवैध गर्भपात, मरीज के परिजन ने बना लिया वीडियो, SDM ने किया सील

रीवा

रीवा में सुबह एक वीडियो और ऑडियो जमकर वायरल हुआ। इसमें एक नर्सिंग ऑफिसर फर्जी क्लिनिक में लिंग परीक्षण और गर्भपात जैसे गलत काम करवा रही है। वीडिया वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया। दोपहर में एसडीएम ने क्लिनिक को सील कर दिया। इस मामले की पुष्टि कलेक्टर प्रतिभा पाल ने की है।
यहां चल रहा था क्लिनिक

जानकारी के अनुसार मामला जिला मुख्यालय से करीब 12 किलोमीटर दूर रायपुर कर्चुलियान तहसील का बताया जा रहा है। यह भी बताया गया कि टीवीएस एजेंसी के बगल में पिछले कई वर्षों से क्लिनिक चल रहा था। नर्सिंग ऑफिसर अनीता मिश्रा अवैध क्लिनिक संचालित कर रही थीं। बताया गया कि क्लिनिक को अनीता की बड़ी बहन चला रही थीं। कुछ समय पहले उनकी मौत हो गई। इसके बाद अनीता क्लिनिक को संभालने लगीं, यहां वह गर्भपात करवाती थीं।

रविवार के दिन होता था गर्भपात

बताया गया है कि सामान्य बीमारियों के इलाज की आड़ में प्रसूताओं का गर्भपात कराया जा रहा था। नॉर्मल दिनों में यह क्लिनिक शाम 4 बजे के बाद शुरू होता था। रविवार के दिन इस क्लिनिक में गर्भपात कराने बड़ी संख्या में महिलाएं आती थीं।
क्या कहा कलेक्टर ने?

घटनाक्रम का खुलासा करते हुए कलेक्टर प्रतिभा पाल ने बताया कि गर्भपात करना कानूनन अपराध है। जानकारी लगने पर क्लिनिक को सील करवा दिया गया है। मामले की जांच के आदेश भी दिए गए हैं।

खुद को बेकसूर बता रही नर्सिंग ऑफिसर

बताते चलें कि जिला प्रशासन ने जहां बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे अवैध क्लिनिक को सील कर दिया। वहीं नर्सिंग ऑफिसर अनीता मिश्रा खुद को बेकसूर बता रही हैं। इस मामले में अनीता मिश्रा का कहना है कि उन्हें कुछ समय से धमकी भरे कॉल आ रहे हैं। कॉल करने वाले उनसे अवैध पैसों की मांग कर रहे हैं। बताया कि वह फ्री टाइम में रायपुर कर्चुलियान में स्थित एक क्लिनिक में सेवाएं देती हैं। मामले की जांच में सब पता चल जाएगा।

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति