भारत बनाम न्यूजीलैंड : पहले टेस्ट मैच में बारिश के चलते टॉस में देरी

बेंगलुरु
भारत और न्यूजीलैंड के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में पहले टेस्ट में बारिश के चलते टॉस में देरी हो रही है। दोनों टीमों के बीच बुधवार को तीन मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत होने जा रही है।

भारतीय टीम अपनी घरेलू जमीन पर बांग्लादेश को पिछली सीरीज में 2-0 से हराने के बाद कीवी टीम का सामना करने के लिए तैयार है। हालांकि बेंगलुरु के मौसम को देखते हुए टॉस में देरी होने से किसी को हैरानी नहीं है। रविवार तक मौसम को लेकर बहुत अच्छी भविष्यवाणी भी नहीं है। पहले दिन खासकर बारिश के चलते मैच काफी हद तक प्रभावित होने के पूर्वानुमान है।

ऐसे में यहां पर पिच में नमी की उम्मीद की जा सकती है जिसके चलते टीमों के पास एक अतिरिक्त पेसर उतारने का विकल्प भी खुल जाता है। मैच से पहले रोहित शर्मा ने कहा है कि तीन स्पिनर और तीन पेसर का विकल्प खुला है। फिलहाल वे यही उम्मीद कर रहे हैं कि पूरा मैच खेलने के लिए मिले।

उल्लेखनीय है कि भारतीय टीम यह सीरीज मोहम्मद शमी के बिना ही खेल रही है जो अभी भी अपनी रिहैबिलिटेशन प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। तीन मैचों की टेस्ट सीरीज विश्व टेस्ट चैंपियनशिप को ध्यान में रखते हुए अहम है। भारतीय टीम सीरीज में जीत की दावेदार है लेकिन बेंगलुरु की ओवरकास्ट कंडीशन में कीवी टीम के पास भी पलटवार का अच्छा मौका रहेगा।

दोनों टीमें इस प्रकार है-
भारत टीम:
रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप

न्यूजीलैंड टीम: डेवोन कॉन्वे, टॉम लाथम (कप्तान), विल यंग, केन विलियमसन, माइकल ब्रेसवेल, डेरिल मिशेल, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, टॉम ब्लंडेल (कीपर), मार्क चैपमैन, मिशेल सेंटनर, टिम साउदी, मैट हेनरी, जैकब डफी, एजाज पटेल, विलियम ओरौर्के

 

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति