छत्तीसगढ़-राजनांदगांव में फ्लाइट बम से उड़ाने की धमकी देने वाले नाबालिग और पिता को मुम्बई ले गई टीम

राजनांदगांव.

एयर इंडिया की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी के मामले में राजनांदगांव के एक 17 वर्षीय नाबालिग किशोर से पूछताछ की जा रही है।इस मामले में मुम्बई पुलिस कमिश्नर द्वारा जांच टीम बनाये जाने के बाद 5 सदस्यीय टीम राजनांदगांव भी पहुंची,जहां एक कारोबारी के 17 वर्षीय बेटे से पूछताछ की जा रही है।नाबालिग को उसके पिता के साथ सुरक्षा एजेंसी की टीम लेकर मुम्बई रवाना हुई है।

बता दें मुम्बई से न्यूयॉक जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट को सोमवार सुबह बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। इस धमकी के बाद फ्लाइट में बैठे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई थी,जिसके बाद फ्लाइट को फौरन दिल्ली की ओर डायवर्ट कर उससे सुरक्षित लैंड करा लिया गया था।बताया जा रहा है कि इस फ्लाइट में किसी भी प्रकार की बम मिलने की पुष्टि नहीं हो पाई थी। एयर इंडिया फ्लाइट संख्या AI-119 ने देर रात दो बजे मुम्बई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट से न्यूयार्क के लिए उड़ान भरी थी। फ्लाइट में 239 यात्री सवार थे।फ्लाइट को टेकऑफ हुए थोड़ा ही समय बीता था कि तभी उसे बम से उड़ाने की धमकी मिली थी,इसके बाद फ्लाइट को सुरक्षा कारणों से दिल्ली की ओर डायवर्ट कर दिया गया था।इसके अलावा जिस युवक के फोन को हैक करने के बाद सोशल मीडिया एक्स के माध्यम से धमकी दी गई,उससे भी पूछताछ की गई है।जहां जांच एजेंसी आगे की जांच और कार्रवाई को अंजाम देगी।इस मामले में एएसपी राहुल देव शर्मा ने बताया कि एक्स से ट्वीट किया गया था कि एयर इंडिया की फ्लाइट में बम रखा गया है जिसके बाद फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई थी।इस मामले में प्रारंभिक पुष्टि राजनांदगांव पुलिस द्वारा की गई,इस मामले में महाराष्ट्र पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज किया गया है।इस मामले में उनके द्वारा अग्रिम पूछताछ और कार्रवाई की जा रही है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति