प्रधानमंत्री आवास योजना से गरीबों को काफी फायदा हो रहा, मिल रहा नया आशियाना

कोडरमा
प्रधानमंत्री आवास योजना से गरीबों को काफी फायदा हो रहा है। इस योजना के तहत लोगों को पक्के मकान बनाने का सपना साकार हो रहा है। योजना से लाभान्वित होने वाले लाभार्थियों ने बताया कि उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि उन्हें अपना पक्का मकान मिलेगा, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके सपनों को पूरा करने का कार्य किया है।

प्रधानमंत्री आवास योजना वर्टिकल 3 के तहत भूमिहीनों को पक्का मकान मुहैया कराया जा रहा है। कोडरमा में 120 आवास और झुमरी तिलैया में 80 आवास इस योजना के अंतर्गत बनाए गए हैं। इन आवासों में 333 वर्ग फुट में 1 बीएचके का फ्लैट बनाया गया है, जिसकी लागत लगभग 5.5 लाख रुपये है। घर बनाने के लिए लाभार्थियों को लोन दिया जाता है, जिसे वो किस्तों में चुकाते हैं।

योजना से लाभान्वित एक लाभार्थी ने बताया कि हमने खपड़े के बने ऐसे ठिकानों में गुजारा किया, जहां बारिश के मौसम में घर चूने लगता था। हमें हमेशा डर लगा रहता था कि आंधी-तूफान में हमारा घर गिर जाएगा, लेकिन अब हमें पक्का मकान मिल गया है। बारिश और तूफान में अब हम बेफिक्र हैं।

एक अन्य लाभार्थी ने बताया कि उनकी कमाई सीमित थी और वह जो भी कमाते थे वह परिवार के भरण-पोषण में ही खत्म हो जाता था। लेकिन, पीएम आवास योजना के तहत उन्हें 2 लाख 20 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि मिली, जिससे उन्होंने अपने सपनों का आशियाना बनाया।

प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि यह योजना गरीबों के लिए काफी लाभकारी है और इसके माध्यम से उन्हें पक्का मकान बनाने का सपना पूरा हो रहा है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 25 जून 2015 को प्रधानमंत्री आवास योजना का शुभारंभ किया था। इस योजना का उद्देश्य गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले हर परिवार को आवास प्रदान करना है। ताकि, उन्हें किराये का घर में नहीं रहना पड़े।

 

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति