राजस्थान-दौसा में 200 दिव्यांगों को बांटा 2 करोड़ का लोन

दौसा.

राजस्थान के दौसा जिले में दिव्यांगजन सशक्तिकरण के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। नेशनल दिव्यांगजन फाइनेंस एंड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (NDFDC) और राजस्थान जाति जनजाति वित्त एवं विकास निगम के सहयोग से रामचंद्र फॉर्म हाउस पर आयोजित ऋण मेले में 200 दिव्यांगजनों को 2 करोड़ के ऋण वितरित किए गए।

यह आयोजन NDFDC के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक नवीन कुमार शाह की समाज में उचित बदलाव लाने की सोच का एक उदाहरण है, जो दिव्यांगजनों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस ऋण मेले के अंतर्गत अब तक 4 राज्यों के 9 स्थानों पर लगभग 5.5 करोड़ का ऋण वितरित किया जा चुका है। नवीन कुमार शाह ने अपने संबोधन में कहा कि दिव्यांगजन असीम क्षमताओं के प्रतीक हैं। वे अपनी कड़ी मेहनत और संघर्ष से न केवल स्वयं के जीवन में बदलाव ला रहे हैं, बल्कि समाज के अन्य लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बन रहे हैं। कार्यक्रम में राजस्थान के दौसा जिला कलेक्टर देवेन्द्र ने इस पहल को समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि NDFDC की यह पहल दिव्यांगजनों को स्वावलंबी बनाने के लिए सराहनीय है। इस कार्यक्रम में कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे, जिनमें राजस्थान अनुजा टीम के एमडी वीरेंद्र, जीएम करतार सिंह, आशीष चावला, NDFDC के जीएम अनिल कौशिक, सलाहकार रवि शंकर, बीसीएनएस के संस्थापक अध्यक्ष राम कृष्ण गोस्वामी, और राजस्थान के डेंटल स्पेशलिस्ट डॉक्टर विष्णु गुप्ता शामिल थे। यह ऋण मेला NDFDC की अन्य पहलों जैसे दिव्य कला मेले और पीएम दक्ष योजना का हिस्सा है। अब तक पूरे भारत में 20 दिव्य कला मेले आयोजित हो चुके हैं, जिनमें 15-16 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ है। साथ ही, पीएम दक्ष योजना के माध्यम से 4,000 दिव्यांगजनों को कौशल प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया है, जिससे कई दिव्यांगजन छोटे ऋण लेकर स्वावलंबी बने हैं। दौसा जिले में आयोजित इस कार्यक्रम ने दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने की दिशा में एक नई शुरुआत की है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति