पेंच टाइगर रिजर्व पार्क में बाघिन की दहाड़ से गूंजा उठा पूरा जंगल, दो बाघिन के बीच फाइट

सिवनी
पेंच टाइगर रिजर्व पार्क से एक रोमांचकारी वीडियो सामने आया है। जंगल सफारी करने आए पर्यटकों के आंखों के सामने यह घटना घटी है। जिप्सी में सवार पर्यटक दोनों ओर अपनी गाड़ी खड़ी कर इस रोमांच को देखते रहे हैं। सफारी के लिए तैयार रास्ते पर आकर दो बाघिन आपस में लड़ने लगी हैं। इस दौरान उनकी दहाड़ से पूरा जंगल गूंज रहा था। वहीं, पर्यटक दिल थामकर इनका वीडियो बना रहे थे। जंगल में ऐसे मौके किस्मत वाले पर्यटकों को नसीब होते हैं। अब सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो रहा है।

खुरसापार क्षेत्र का है यह वीडियो

दरअसल, वायरल वीडियो महाराष्ट्र बॉर्डर से लगे खुरसापार क्षेत्र का है। बिंदू और बी-2 नामक दो बाघिन आपस में लड़ती नजर आईं। वीडियो में देख सकते हैं कि जंगल में दोनों बाघिन साथ में घूम रही थी। इस दौरान दोनों सफारी के रास्ते पर आ जाती हैं। दोनों को आता देखकर टूरिस्ट रुक जाते हैं।

सफारी के रास्ते पर आकर भिड़ गईं दोनों

दोनों सफारी के रास्ते को पार करती हैं। रास्ते से कुछ कदम बढ़ाने के बाद दोनों यू टर्न लेते हैं। इसके बाद एक-दूसरे पर टूट पड़ते हैं। दोनों थोड़ी देर के लिए एक-दूसरे के जान की दुश्मन बन जाती हैं। दहाड़ के साथ पंजे से हमला करने लगती हैं। यह देखकर पर्यटकों को दिन में तारे दिखने लगा। उन्हें समझ में नहीं आ रहा था कि यह हुआ क्या है।

छह सेकंड में सब कुछ सामान्य

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है। उसमें दिख रहा है कि छह सेकंड में ही दोनों में सब कुछ सामान्य हो गया। छह सेकंड तक दोनों एक-दूसरे से फाइट करते रहे। इसके बाद सब कुछ सामान्य हो गया है। फिर दोनों जंगल के अंदर चले गए।

दहाड़ से गूंज उठा जंगल

वहीं, जब दोनों बाघिन में फाइट हो रही थी तो इनकी दहाड़ से जंगल गूंज रहा था। आमतौर पर पर्यटकों को ऐसे नजारे कम ही देखने को मिलते हैं। पर्यटकों के लिए यह पल कभी नहीं भूलने वाला है। गौरतलब है कि मॉनसून के दौरान सभी टाइगर रिजर्व पार्क बंद थे। एक अक्टूबर से सभी को खोला गया है। इसके बाद बड़ी संख्या में पर्यटक जंगल आ रहे हैं।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति