कप्तान मोहम्मद हारिस ने किया खुलासा- पाकिस्तानी ड्रेसिंग रूम में भारत के बारे में बात करने पर लगा बैन

इस्लामाबाद
18 अक्टूबर से शुरु होने वाले पुरुष टी-20 इमर्जिंग एशिया कप में तिलक वर्मा इंडिया ए का नेतृत्व करेंगे। भारत 19 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगा। इस ग्रुप में ओमान और संयुक्त अरब अमीरात भी शामिल है। भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले का इंतजार फैंस को हमेशा रहता है, चाहे वो किसी फॉर्मेट या प्रतियोगिता में हो। इस बीच पाकिस्तान ए के कप्तान मोहम्मद हारिस ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि टूर्नामेंट के दौरान टीम को ड्रेसिंग रूम में भारत के बारे में बात करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

पाकिस्तान ए के कप्तान मोहम्मद हारिस ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कहा, ''आपको एक बात बताता हूं, पहली बार होगा कि इस ड्रेसिंग रूम में भारत पर बात करने पर पाबंदी है।'' पाकिस्तान के कप्तान हारिस ने कहा कि ड्रेसिंग रूम में केवल भारत के बारे में बात करने से टीम पर अनावश्यक दबाव बढ़ता है, उन्होंने कहा कि टूर्नामेंट में अन्य टीमें भी हैं जिनके साथ उन्हें खेलना है।

उन्होंने आगे कहा, ''आपको भारत के बारे में सोचना नहीं है, हमें अन्य टीमों के बारे में भी सोचना होगा। मैं पाकिस्तान की सीनियर टीम में रहा हूं, पिछला विश्व कप भी खेला है। इससे इतना दबाव बनता है कि मानसिक रूप से आप भारत, भारत के बारे में सोचते रहते हैं। हमें दूसरी टीमों का भी सामना करना है।"

यह पहली बार होगा जब यह टूर्नामेंट टी-20 प्रारूप में खेला जाएगा। इसके पिछले पांच संस्करण एकदिवसीय प्रारूप में खेले गए थे। भारत ने 2013 में इसका प्रथम संस्करण अपने नाम किया था जबकि पिछले दो बार से पाकिस्तान यह ट्रॉफी जीतता आ रहा है। 2023 में भारत को फाइनल में पाकिस्तान से हार का सामना करना पड़ा था।

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति