उत्तर प्रदेश का बाराबंकी जिला अब इको टूरिज्म का केंद्र बना गया

बाराबंकी
उत्तर प्रदेश का बाराबंकी जिला अब इको टूरिज्म का केंद्र बना गया है। योगी सरकार की कुशल नीतियों और जिला प्रसाशन की ओर से किए गए प्रयासों के कारण बाराबंकी जिले के किसान पथ पर स्थित ग्राम तिंदोला मे पिनाक एडवेंचर पार्क बनकर तैयार हुआ है।

यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में निवेशक एवं सरकार के साथ हुए करार के बाद करीब 4.5 करोड़ की लागत से बने इस एडवेंचर पार्क में लखनऊ समेत राज्य के कई जिलों के सैलानी अब पार्क में विभिन्न तरह की एक्टिविटीज कर सकेंगे।

लगभग 10 एकड़ में फैले इस एडवेंचर पार्क में लोग ट्री वॉक, जिप लाइन, रोप कोर्स, वाटर साइकिलिंग, एटीवी बाइक, शूटिंग, साईकिलिंग, आर्चरी के साथ ही तमाम एक्टिविटीज का लुफ्त उठा सकते हैं। पार्क से जिले में टूरिज्म सेक्टर को भी काफी बढ़ावा मिला है। साथ ही 50 से ज्यादा युवाओं को रोजगार भी मिला है। बच्चों के लिए यह काफी अच्छी जगह है।

एडवेंचर पार्क मे घूमने आए सैलानियों ने बताया की घूमने फिरने के लिए यह बहुत अच्छी जगह है। पिनाक एडवेंचर पार्क बाराबंकी जिले में बनने से हम सभी लोग खुश हैं। यहां अब लोग वाटर साइकिलिंग, एटीवी बाइक ट्रैंपोलिन, जिप लाइन का लुप्त उठा सकते हैं। फैमिली के साथ घूमने के लिए यह पार्क बहुत अच्छा है।

जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया की बाराबंकी जिले में टूरिज्म सेक्टर इकाई पिनाक एडवेंचर पार्क बनकर तैयार हुआ है। यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में निवेशकों के द्वारा 4.5 करोड़ का एमओयू किया गया था। अच्छी बात यह है कि एडवेंचर पार्क पूरी तरह से संचालित हो चुका है। पार्क के बनने से करीब 50 लोगों को रोजगार भी मिला है। इसके साथ ही यह स्थानीय स्तर पर टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए भी बहुत मददगार है। लखनऊ समेत आसपास के जिले के लोग भी यहां पर घूमने आ सकते हैं।

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति