छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल पत्रोपाधि अभियंता संघ ने सहायक अभियंता पर एकतरफा कार्यवाही का विरोध किया

रायपुर
छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल पत्रोपाधि अभियंता संघ की रायपुर में बैठक आयोजित की गई। जिसमें दिनाँक 14/10/2024 को 33/11 KV उपकेन्द्र मठपुरैना के मेंटेनेंस के दौरान घटित दुर्घटना में एस टी एम संभाग के लाइन मैन श्री दिलीप जंघेल  की मृत्यु होने पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बैठक मे संघ सदस्यों ने कंपनी प्रबंधन द्वारा बिना प्रारंभिक जांच के श्री लोकेंद्र पटेल सहायक अभियंता उच्च दाब नगर संभाग दक्षिण को दोषी ठहराते हुए एक तरफा कार्यवाही किये जाने की निंदा की गई। तत्पश्चात संघ के प्रतिनिधि मंडल ने प्रबंध निदेशक डिस्ट्रीब्यूशन से मुलाकात कर दुर्घटना के कारण की विस्तृत जानकारी दी, एवं प्रबंधन द्वारा बिना प्रारंभिक जांच किये  सहायक अभियंता के विरुद्ध की गई एकतरफा कार्यवाही पर अपना विरोध दर्ज कराया एवं सहायक अभियंता का निलंबन आदेश अविलंब निरस्त करने की माँग की गई प्रबंध निदेशक डिस्ट्रीब्यूशन श्री भीम सिंह कँवर ने संघ के प्रतिनिधि मंडल को बताया की घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए तीन अधिकारियों की जाँच टीम गठित कर दी गई है जो शीघ्र ही जाँच पूरी कर अपनी रिपोर्ट प्रबंधन को जमा करेगी। प्रबंध निदेशक डिस्ट्रीब्यूशन ने संघ को आश्वस्त किया कि जाँच रिपोर्ट के आधार पर ही दोषियों पर न्याय संगत कार्यवाही की जावेगी।आज की बैठक मे संघ के महासचिव समीर पाण्डेय, सहायक अभियंता गुलाब साहू, स्वतंत्र सिरमौर, गीतेश देवांगन, ओमप्रकाश पटेल , लोकेंद्र पटेल,माधवी वर्मा, पुरणेंद्र साहू, सुरेश श्रीवास, प्रवीण वर्मा, डी के साहू, भोला राम साहू एवं कनिष्ठ अभियंता यशवंत परगनिया, भूपेंद्र वर्मा, प्रिंस मेश्राम, अतुल चौधरी, धर्मेंद्र साहू, प्रवीण कौशिक एवं अन्य लगभग सौ से अधिक सहायक एवं कनिष्ठ अभियंता उपस्थित थे।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति