आस्ट्रेलियाई टीम आईसीसी महिला टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में का दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उतरेगी

दुबई
आठवीं बार फाइनल में प्रवेश की कोशिश में जुटी आस्ट्रेलियाई टीम आईसीसी महिला टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में आज दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उतरेगी तो उसका पलड़ा भारी रहेगा। आस्ट्रेलिया 2009 से शुरू हुए इस टूर्नामेंट में सभी नौ सत्रों में सेमीफाइनल खेल चुका है। छह बार की चैम्पियन टीम का सामना दक्ष्ज्ञिण अफ्रीका से होगा। दोनों के बीच 2023 सत्र का फाइनल खेला गया था जिसमें आस्ट्रेलिया ने 19 रन से जीत दर्ज की थी।

आंकड़ों की बात करें तो दक्षिण अफ्रीका टीम आस्ट्रेलिया के आगे कहीं नहीं ठहरती। आस्ट्रेलिया ने उसके खिलाफ दस महिला टी20 मैचों में से नौ जीते हैं जबकि दक्षिण अफ्रीका ने एकमात्र जीत जनवरी में दर्ज की। महिला टी20 विश्व कप में आस्ट्रेलिया ने उसके खिलाफ सातों मुकाबले जीते हैं।

मौजूदा आस्ट्रेलियाई टीम का कोर ग्रुप बरसों से साथ खेल रहा है, सिर्फ मेग लानिंग ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा है। बाकी सभी दस खिलाड़ियों ने 2023 का फाइनल खेला था। एलिसा हीली, बेथ मूनी, एलिसे पेरी, मेगान शट, एशले गार्डनर के प्रदर्शन पर सभी की नजरें होंगी। दुबई के धीमे विकेट पर आस्ट्रेलिया की ताकत उसकी बल्लेबाजी की गहराई साबित हुई है। फोबे लिचफील्ड और अनाबेल सदरलैंड आक्रामक बल्लेबाजी में माहिर हैं।

दक्षिण अफ्रीका की ताकत उसकी स्पिनर नोंकुलुलेको एमलाबा है जो अभी तक चार ग्रुप लीग मैचों में दस विकेट ले चुकी है। कप्तान लौरा वोल्वार्ट, सलामी बल्लेबाज तजनीम ब्रिट्ज और अनुभवी मियानो काप सभी मैच विनर हैं। लेकिन इस बार सामना हीली एंड कंपनी से है और दक्षिण अफ्रीकी खेमा दुआ कर रहा होगा कि इस बार वे सारे मिथक तोड़कर जीत दर्ज करेंगे।

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति