राहुल मोदी से ब्रेकअप के बाद सिंधी बिजनेसमैन को डेट कर रही हैं श्रद्धा कपूर

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर से जुड़ी एक खबर सामने आ रही है। बीते दिनों राहुल मोदी से ब्रेकअप के बाद वो लाइफ में आगे बढ़ गई हैं और अब सिंधी बिजनेसमैन को डेट कर रही हैं! बताया जा रहा है कि 'स्त्री 2' फिल्म के प्रमोशन के वक्त उनके बॉयफ्रेंड दिल्ली में उनके साथ मौजूद थे और फैशन शो में भी एक्ट्रेस को सपोर्ट कर रहे थे।

Shraddha Kapoor ने हाल ही में रिलेशनशिप में होने की पुष्टि की थी। इसके कुछ दिनों बाद ऐसी खबरें वायरल हो रही हैं कि वो एक सिंधी व्यवसायी को डेट कर रही हैं, जिसका बॉलीवुड से सीधे तौर पर तो कोई संबंध नहीं है। ये बात श्रद्धा के स्क्रिप्ट राइटर राहुल मोदी से ब्रेकअप के कुछ महीने बाद सामने आई है।

श्रद्धा को सिंधी बिजनेसमैन से हुआ प्यार

बीते बुधवार को रेडिट पर एक थ्रेड वायरल हुआ, जिसमें दावा किया गया कि 37 साल की श्रद्धा को एक सिंधी व्यवसायी से प्यार हो गया है, जो दिल्ली में 'स्त्री 2' के प्रमोशन के दौरान भी उनके साथ था। पोस्ट में ये भी दावा किया गया कि इस 'मिस्ट्री मैन' का सीधे तौर पर बॉलीवुड से कोई कनेक्शन नहीं है, लेकिन फिल्मों के निवेश में उनकी हिस्सेदारी है।

उम्र में श्रद्धा से छोटे हैं नए बॉयफ्रेंड

पोस्ट में ये भी दावा किया गया है कि श्रद्धा के कथित पार्टनर उनसे उम्र में छोटे हैं और दोनों सीरियस रिलेशनशिप में हैं। ये भी कहा जा रहा है कि वे जल्द ही शादी कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि लैक्मे फैशन वीक में भी वो शामिल हुए थे, जहां श्रद्धा को रैंप वॉक करते हुए देखा गया था।

श्रद्धा ने रिलेशनशिप को किया था कंफर्म

अभी तक कथित ब्वॉयफ्रेंड के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन यह पोस्ट वायरल हो गई है, क्योंकि ये श्रद्धा के रिलेशनशिप में होने की पुष्टि के कुछ ही दिनों बाद आई है। कॉस्मोपॉलिटन के साथ बातचीत के दौरान श्रद्धा ने अपने साथी के साथ क्वालिटी टाइम बिताने को लेकर कहा था, 'मुझे अपने पार्टनर के साथ समय बिताना और उसके साथ मूवी देखना, डिनर पर जाना या सफर करना बहुत पसंद है।'

शादी पर ये बोली थीं एक्ट्रेस

श्रद्धा ने इसी इंटरव्यू में शादी को लेकर कहा था, 'ये शादी में यकीन करने या ना करने का सवाल नहीं है, बल्कि ये सही शख्स के साथ होने का सवाल है।' श्रद्धा पहले 'तू झूठी मैं मक्कार' के राइटर राहुल मोदी को डेट कर रही थीं। उन्होंने जून में इंस्टाग्राम पर रिश्ते को ऑफिशियल किया था। लेकिन अगस्त में श्रद्धा ने राहुल और उनके परिवार के सदस्यों को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया था।

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति