पुलिस ने झाबुआ से ब्राउन शुगर के साथ दो और मंदसौर से एक स्मैक तस्कर गिरफ्तार

झाबुआ

मेघनगर में ड्रग्स की फैक्ट्री पकड़ाए जाने के बाद अब झाबुआ से पुलिस ने एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है। राजस्थान के प्रतापगढ़ निवासी इस तस्कर के पास से 30 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई है, जिसकी कीमत तीन लाख रुपए है।
गौरतलब है कि मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने दो दिन पहले इंदौर में बयान दिया था कि प्रदेश में राजस्थान के प्रतापगढ़ से ड्रग्स आ रही है। उनके पास सौदागरों की लिस्ट है।

तीन लाख की ड्रग लेकर डिलीवरी देने जा रहा था

एसडीओपी रूपरेखा यादव और टीआई आरसी भास्करे ने बताया, मंगलवार रात थांदला की ओर से आ रहे बाइक सवार को रोका। चालक शाहिद गुलशेर खान निवासी कोठड़ी, जिला प्रतापगढ़ के पास से 3 लाख रु. की 30 ग्राम ब्राउन शुगर मिली। वह इसे काला उर्फ निक्की मारू निवासी सिद्धेश्वर कॉलोनी को देने जा रहा था। उसे भी गिरफ्तार किया है।

बदमाश पर 30 से ज्यादा अपराध हैं दर्ज

इंदौर डीसीपी अभिनय विश्वकर्मा के अनुसार अर्जुन पिता ग्यारसीलाल मीणा निवासी मंदसौर को गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ 30 से ज्यादा केस दर्ज हैं। टीआई चंद्रकांत पटेल के अनुसार विजय नगर पुलिस ने 22 अगस्त को यश उर्फ नन्नू को 12.9 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा था। उसकी निशानदेही पर अर्जुन को मंदसौर से गिरफ्तार किया है। वह प्रतापगढ़ से ड्रग्स लाकर इंदौर में बेचता था।
 
admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति