मैट हेनरी और विलियम ओ’रुर्के ने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में पहले टेस्ट के दूसरे दिन सामूहिक रूप से नौ विकेट चटकाए

बेंगलुरु
मैट हेनरी और विलियम ओ’रुर्के ने गुरुवार को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में पहले टेस्ट के दूसरे दिन गुरूवार को सामूहिक रूप से नौ विकेट चटकाए और भारत को सिर्फ 46 रन पर आउट कर दिया। इसके साथ ही भारत ने घरेलू मैदान पर अपना सबसे कम स्कोर और कुल मिलाकर तीसरा सबसे कम टेस्ट स्कोर दर्ज किया है।

बादल छाए रहने की स्थिति में, हेनरी ने लाइन और लेंथ पर बेहतरीन नियंत्रण दिखाया और 5-15 विकेट चटकाए और 100 टेस्ट विकेट लेने का कीर्तिमान भी हासिल किया। भारत में अपना पहला टेस्ट खेल रहे ओ’रुर्के ने अपनी अजीबोगरीब उछाल और लेंथ के मिश्रण से शानदार प्रदर्शन किया और 4-22 विकेट चटकाए, जबकि अनुभवी तेज गेंदबाज टिम साउदी ने एक विकेट लिया।

इससे पहले भारत का घरेलू मैदान पर सबसे कम टेस्ट स्कोर दिल्ली में वेस्टइंडीज के खिलाफ 75 रन था। भारत का घरेलू टेस्ट में सबसे कम स्कोर 46 है, वहीं विदेशी टेस्ट में भारत का सबसे कम स्कोर और भी कम है। 2020 में एडिलेड में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत 36 रन पर ढेर हो गया था, जो न केवल विदेशी टेस्ट में उनका सबसे कम स्कोर है, बल्कि ओवरऑल टेस्ट क्रिकेट में भी उनका सबसे कम स्कोर है।

भारत की बल्लेबाजी का आलम यह रहा कि उसके पांच बल्लेबाज अपना खाता भी नहीं खोल पाए। भारत की तरफ से सर्वाधिक स्कोर 20 रन ऋषभ पंत का रहा। भारत की ओर से ऋषभ पंत (20) और यशस्वी जायसवाल (13) ही ऐसे दो बल्लेबाज थे जिन्होंने दोहरे अंकों में स्कोर बनाया। पांच भारतीय बल्लेबाज शून्य पर आउट हुए, जिससे टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए एक अनचाही उपलब्धि दर्ज हुई।

कुल मिलाकर, यह टेस्ट में भारत का तीसरा सबसे कम स्कोर था, इससे पहले 2020 में एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 36 और 1974 में लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ 42 रन का स्कोर था। यह भारत में टेस्ट मैच में किसी भी टीम द्वारा बनाया गया सबसे कम स्कोर भी था।

 

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति