छत्तीसगढ़-दंतेवाड़ा-नारायणपुर सीमा पर मुठभेड़ में मारी गई थी नक्सली कमांडर नीति

दंतेवाड़ा.

दंतेवाड़ा और नारायणपुर सीमा से लगे थुलथुली गांव में पुलिस व नक्सलियों की मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ में पुलिस ने 25 लाख की इनामी नक्सली महिला के साथ ही 34 नक्सलियों को मारने के साथ ही बड़ी संख्या में हथियार भी बरामद किए थे। घटना के बाद सभी नक्सलियों के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया था।

घटना के 12 दिन बाद एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें नक्सलियों की टॉप लीडर के शव का अंतिम संस्कार किया जा रहा है। बीजापुर क्षेत्र के गंगालूर के ग्राम हिरमागुड़ा की रहने वाली नीति उर्फ उर्मिला 45 वर्ष के ऊपर 25 लाख का इनाम था। मुठभेड़ में वह भी मारी गई। नीति नक्सलियों के टॉप लीडर में से थी। उर्मिला नक्सलियों के पूर्व बस्तर डिवीजन इंचार्च सचिव के पद पर थी। घटना के बाद नक्सलियों के शव को पीएम के लिए अलग-अलग जिला जिसमें बीजापुर, दंतेवाड़ा और जगदलपुर में शवों को भेजा गया। शवों के पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया गया। इसी घटना में मारी गई नीति के शव को उसके परिजनों को मिलते ही रोना शुरू हो गया। परिजनों के द्वारा महिला के शव को अंतिम संस्कार के लिए बेड़मा गांव ले जाया गया, जहां परिजनों ने बिलखते हुए नीति का अंतिम संस्कार किया। नीति के अंतिम संस्कार का वीडियो भी वायरल हो रहा है। ये अंतिम संस्कार कब हुआ यह तो नहीं बताया गया, लेकिन उसके इस वीडियो को काफी तेजी से वायरल किया गया।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति