राजस्थान-सिरोही में बाइक सवार को गिराकर मोबाइल चुराने वाला गिरफ्तार

सिरोही.

सिरोही की सरूपगंज पुलिस टीम ने पेशुआ नदी के पास अंधेरे में मोबाइल चोरी करने की वारदात का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से चुराया गया मोबाइल भी जब्त कर लिया गया है। इस मामले में पुलिस ने थाना सरूपगंज जिला सिरोही निवासी हरीश पुत्र हीराराम गरासिया को गिरफ्तार किया।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने उसके पास से चुराया गया मोबाइल भी जब्त कर लिया है। पुलिस के अनुसार पीड़ित के भाई की ओर से 26 जुलाई को सरूपगंज थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी। जिसमें बताया गया था कि उसका भाई रात करीब 8:30 बजे मोटरसाइकिल लेकर बनास से अपने घर पेशुआ जा रहा था। जैसे ही वह पेशुआ नदी से आगे पीपल के पेड़ के पास एनीकट तक पहुंचा, वहां पहले से मौजूद दो अज्ञात व्यक्तियों ने अपनी मोटरसाइकिल से उसके भाई की मोटरसाइकिल के आगे आकर जानबूझकर उसे रोकने की कोशिश की। इस वजह से उसका भाई मोटरसाइकिल समेत नीचे गिर गया, जिससे उसके हाथ, पैर और कमर में चोटें आईं। उसके गिरते ही मोबाइल और पर्स भी रोड पर गिर गए, जिन्हें अज्ञात व्यक्ति लेकर भाग गए। इस रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति