राजस्थान-दौसा में हरियाणा की कार से पुलिस ने जब्त की 2 करोड़ की नगदी

दौसा.

राजस्थान में सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं। ऐसे में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। चुनाव आयोग की गाइडलाइंस के तहत की गई कार्रवाई का पहला बड़ा मामला दौसा जिले के सदर थाना इलाके के भांडारेज मोड नाके से सामने आया है। दौसा डिप्टी एसपी रवि प्रकाश शर्मा ने बताया कि देर रात करीब साढ़े 10 बजे भांडारेज नाके पर चौपहिया वाहनों की तलाशी के दौरान, मूलतः झुंझुनू निवासी एक कारोबारी की हरियाणा नंबर की ब्रेजा कार से नोटों से भरा बैग मिला।

कारोबारी जयपुर से गुड़गांव की ओर जा रहे थे। पैसों से भरे बैगों की सूचना पर सिटी डिप्टी एसपी रवि शर्मा की अगुवाई और थानाधिकारी हवा सिंह के नेतृत्व में एक पुलिस जाब्ता तैनात किया गया था। डिप्टी एसपी रवि प्रकाश शर्मा ने बताया कि विधानसभा उपचुनाव को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से दौसा जिले में नाकेबंदी की जा रही है और सभी चौपहिया वाहनों की गहन जांच की जा रही है। ब्रेजा गाड़ी की तलाशी के दौरान 1 करोड़ 96 लाख 50 हजार रुपए नकद बरामद हुए। पुलिस ने गाड़ी को जब्त कर सदर थाने पहुंचाया, जहां जांच के बाद राशि को जब्त कर आयकर विभाग को सूचना दी गई। जयपुर से आयकर विभाग की टीम ने पहुंचकर राशि को जब्त कर लिया। पुलिस और आयकर विभाग मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि कार सवारों से राशि के बारे में पूछताछ की गई, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर यह कार्रवाई की गई। सीओ रवि प्रकाश शर्मा ने बताया कि कार में तीन लोग सवार थे, जिन्होंने राशि को प्रॉपर्टी से संबंधित बताया। फिलहाल पुलिस ने हरियाणा नंबर की ब्रेजा कार को जब्त कर लिया है और कार में सवार कारोबारी को हिरासत में ले लिया गया है।

आदर्श आचार संहिता के तहत कैश रकम के परिवहन पर रोक
डिप्टी एसपी रवि प्रकाश शर्मा ने बताया कि इस कार से बड़ी मात्रा में कैश बरामद हुआ है। 10 लाख रुपए तक की रकम पर पुलिस कार्रवाई कर सकती है, लेकिन इस मामले में 1 करोड़ 96 लाख 50 हजार रुपए मिले हैं। मामले की जांच आयकर विभाग की टीम कर रही है और पूरी जानकारी मिलने के बाद ही कोई अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति