विधायक की पहल व नव पदस्थ तहसीलदार ने किया विवाद का निराकरण

जैजैपुर

कहते हैं कि यदि काम करने की इच्छा शक्ति मन में हो तो कोई भी काम काम असंभव नहीं है,और अच्छे कार्य के लिये साथ देने सभी तैयार रहतें हैं। स्थानीय विधायक और नव पदस्थ तहसीलदार ने 9 वर्षों से कचंदा चौक से मिशन चौक मालखरौदा एवं छोटे सीपत से गोबराभांठा तक जाने वाली विवादित सड़क का निराकरण कर सड़क निर्माण का कार्य शुरू करवा दिया।

करीब 9 वर्ष पूर्व इस सड़क का शिलान्यास तो काफी तामझाम के साथ किया गया था लेकिन उसके बाद इस सड़क पर बीच-बीच में रोड़े आए जिसकी ओर शासन प्रशासन ने ध्यान देना मुनासिब नही समझा। नतीजा 9 साल होने को आए, लेकिन सड़क का लाभ क्षेत्र के लोगों को नहीं मिल पाया था अभी भी लोग जर्जर सड़क से आवागमन करने को विवश हो रहे थे। चुनाव की डुगडुगी बजते ही यह सड़क एक प्रमुख चुनावी मुद्दा बना था।और जनप्रतिनिधियों को विधानसभा चुनाव में तथाकथित नेताओ को हार का सामना करना भी पड़ा था लोगों में आक्रोश था।

स्थानीय लोग कहते हैं कि बस जनता का मुंह बंद करने के लिए शिलान्यास का दिखावा किया गया था और जहाँ जहाँ ज्यादा खुलकर विरोध हुआ वहां वहां की सड़क को बना दिया गया था लेकिन जहां जहां विवादित सड़क थी उसे ठेकेदार ने बीच बीच मे छोड़ दिया था अगर सड़क निर्माण की सच में नीयत होती तो अब तक सड़क बन चुकी रहती थी लेकिन,हालत यह थी कि संवेदक ने सड़क पर कंक्रीट बिछाया भी नही है और बड़े बड़े जानलेवा गड्ढा बनकर कुआं जैसे आकार ले चुका था जिससे आवागमन और मुश्किल हो गया था। आए दिन राहगीर चोटिल हो रहे थे। जानकारी के अनुसार एडीबी योजना से निर्माण होने वाली यह सड़क स्थानीय स्तर पर काफी महत्वपूर्ण था। यह सड़क जैजैपुर से गोबराभांठा को जोड़ती है। उक्त सड़क पर साधारण बारिश में भी जलजमाव की स्थिति बन जाती थी। उक्त योजना से स्वीकृत सड़क निर्माण के लिए कार्य एजेंसी रायगढ़ के एक ठेकेदार को बनाया है उक्त सड़क का शिलान्यास क्षेत्रीय बसपा विधायक ने लगभग 9 वर्ष पूर्व को किया था शिलान्यास के बाद सड़क निर्माण शुरू तो हुआ था लेकिन सड़क पर विवादित होने के कारण पूरा नही हो सका था।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति