कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य विभाग की टीम ने राइस मिलर में पहुंचकर की जांच, धान एवं चावल जब्त

रायपुर

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर बुधवार को खाद्य विभाग की टीम ने राइस मिलर में पहुंचकर जांच की। कार्रवाई करते हुए धान एवं चावल जब्त किया। खाद्य नियंत्रक भूपेंद्र मिश्रा ने बताया कि खाद्य विभाग की टीम ने आरंग के मेसर्स कृष्णा फूड्स में पहुंचकर जांच की और आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए धान एवं चावल जब्त किया है।

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने राईस मिलरों को आगामी 28 अक्टूबर तक नागरिक आपूर्ति निगम में चावल जमा करने के निर्देश दिया। साथ ही प्रतिदिन जमा किए जाने वाले चावल की मानिटरिंग के लिए खाद्य विभाग को निर्देश जारी किया। साथ ही नागरिक आपूर्ति निगम के डिपो को अवकाश के दिनों में भी खोले जाने के निर्देश दिया है। बैठक में अनुपस्थित राईस मिलरों के विरूद्व कार्रवाई करने के लिए अनुविभागीय अधिकारी, सहायक खाद्य अधिकारी एवं खाद्य निरीक्षक को निर्देशित किया गया। साथ ही जिला विपणन अधिकारी को प्रतिदिन लक्ष्य अनुरूप नागरिक आपूर्ति निगम में चावल जमा नहीं करने वाले राईस मिलर की बैंक गारंटी जब्त करने का निर्देश भी दिया। बैठक में अनुपस्थित राईस मिलर्स मेसर्स गोयल हर्ष, मेसर्स कृष्णा फूड्स, मेसर्स रानूलाल गांधी राईस मिल, मेसर्स गुरूनानक राईस इंडस्ट्रीज की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति