छत्तीसगढ़ सरकार ने पांच IPS अधिकारियों के किए ट्रांसफर

रायपुर

छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस विभाग में एक बार फिर फेरबदल किया है। गृह विभाग ने पांच आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। ये तबादले राज्य के विभिन्न बटालियनों और पुलिस विभाग में प्रशासनिक सुधार और संचालन को बेहतर बनाने के उद्देश्य से किए गए हैं। गृह विभाग द्वारा गुरुवार को तबादला आदेश जारी कर दिया गया है।

यहां देखिए किसको कहां की मिली जिम्मेदारी
– अरविंद कुजूर को पुलिस मुख्यालय (PHQ) रायपुर में भेजा गया है। इससे पहले अरविंद कुजूर तीसरी वाहिनी छसबल अमलेश्‍वर, दुर्ग पर कार्यरत थे। अब रायपुर मुख्यालय में उनकी जिम्मेदारी बढ़ गई है और वे राज्य स्तर पर कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों की देखरेख करेंगे।

– धमेंद्र सिंह छवई छसबल की 15वीं बटालियन बीजापुर भेजा गया है। बीजापुर नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण वहां की सुरक्षा और प्रशासनिक प्रबंधन बेहद चुनौतीपूर्ण होता है। धर्मेंद्र सिंह वहां की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करेंगे। इससे पहले वे सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्‍यालय रायपुर की जिम्‍मेदार संभाल रहे थे।

– श्वेता राजमणि को छसबल की 19वीं बटालियन बस्तर भेजा गया है। बस्तर भी नक्सली गतिविधियों के लिए संवेदनशील क्षेत्र है, और श्वेता राजमणि की नियुक्ति वहां की सुरक्षा और रणनीतिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए की गई है। इससे पहले श्‍वेता सेनानी 17वीं बटालियन छसबल कबीरधाम की जिम्‍मेदारी संभाल रही थी।

– उदयकिरण को छसबल की 9वीं बटालियन दंतेवाड़ा भेजे गए हैं। दंतेवाड़ा में सुरक्षा की चुनौतियां हमेशा से रही हैं, और उदयकिरण की तैनाती से क्षेत्र में सुरक्षा तंत्र को और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद है। इससे पहले उदयकिरण रायपुर पुलिस मुख्‍यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक के पद पर कार्यरत थे।

– मनोज खिलारी को छसबल की दूसरी बटालियन बिलासपुर भेजा गया है। बिलासपुर क्षेत्र का प्रशासनिक नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए मनोज खिलारी की नियुक्ति की गई है। इससे पहले मनोज खिलारी वीआईपी सुरक्षा वाहिनी माना की जिम्‍मेदारी संभाल रहे थे।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति