इंदौर में फ्लैट से नीचे गिरी MBA छात्रा, पुलिस से बोली- मोबाइल पर बात करते समय फिसला पैर

 इंदौर
 विजयनगर थाना क्षेत्र में गुरुवार तो एमबीए की छात्रा तीसरी मंजिल से गिर गई। छात्रा को कमर और हाथों में चोट आई है। बयानों में छात्रा ने कहा मोबाइल पर बात करते समय पैर फिसल गया था। उसने विवाद से इनकार कर दिया है।

टीआइ सीके पटेल ने बताया कि घटना स्कीम-54 की है। युवती का नाम नंदनी धनोतिया निवासी नेहरूनगर है। नंदनी एमबीए की पढ़ाई कर रही है। दोपहर को वह दोस्त दीपेश जैन से मिलने गई थी। अचानक तीसरी मंजिल से नीचे गिर गई। गनीमत रही नंदनी नीचे बनी दुकान के शेड गिरी, जिससे उसकी जान बच गई। युवती के गिरने से लोग घबरा गए।

इंदौर में हिंदू लड़कियों के साथ फ्लैट में मिले फैजान को पुलिस ने किया गिरफ्तार, नशा करवाता थाइंदौर में हिंदू लड़कियों के साथ फ्लैट में मिले फैजान को पुलिस ने किया गिरफ्तार, नशा करवाता था

लोगों ने तुरंत ही पुलिस को मामले का सूचना दी। उसके बाद उसको लेकर अस्पताल पहुंच गए, जहां उसका इलाज चल रहा है। नंदनी के कमर और हाथों में चोट आई है।
पैर फिसलने से नीचे गिरी लड़की

टीआइ ने जानकारी दी कि नंदनी ने बयान में बताया कि दीपेश उसी के कॉलेज का छात्र है। वह उसका सीनियर है।वह उससे मिलने के लिए गई थी। इस दौरान मोबाइल पर फोन आ गया, तो वह बातचीत कर रही थी। मेरा ध्यान न होने की वजह से पैर फिसल गया और नीचे गिर गई।

हादसे के समय रूम में था दीपेश

दीपेश जैन ललितपुर का रहने वाला है। वह यहां किराये से रहकर पढ़ाई कर रहा है। उसने पुलिस को जानकारी दी कि हादसे के समय वह रूम में ही मौजूद था। नंदनी के मोबाइल पर कॉल आने से पहले वह बातचीत कर रहे थे।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति