MP उपचुनाव विजयपुर और बुधनी में आज से नामांकन शुरू, किसे मौका ..

भोपाल

 मध्य प्रदेश की विजयपुर और बुधनी विधानसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान होने के बाद आज से यानि 18 अक्टूबर से नामांकन का दौर भी शुरू हो गया है. हालांकि बीजेपी और कांग्रेस ने अब तक दोनों ही सीटों पर अपने प्रत्याशियों का ऐलान नहीं किया है, जबकि दोनों सीटों पर फाइट इन्हीं पार्टियों के बीच होनी है. माना जा रहा है कि आने वाले कुछ दिनों में प्रत्याशियों का ऐलान हो जाएगा. बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने प्रचार की शुरुआत कर दी है. बता दें कि विजयपुर और बुधनी सीट पर 13 नवंबर को मतदान होना है, जबकि रिजल्ट 23 नवंबर को आएगा.

18 अक्टूबर से नामांकन शुरू

दरअसल, विजयपुर और बुधनी में नामांकन 18 से 25 अक्टूबर तक होने हैं, ऐसे में माना जा रहा है कि 25 अक्टूबर से पहले बीजेपी और कांग्रेस अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर सकती है. 28 अक्टूबर तक फॉर्मों की स्क्रूटनी होगी और 30 अक्टूबर तक नाम वापसी हो सकती है. इसके बाद 13 नवंबर को वोटिंग होगी और 23 नवंबर को नतीजे आएंगे. विजयपुर विधानसभा सीट श्योपुर जिले में आती है, जबकि बुधनी सीट सीहोर जिले में आती है. ऐसे में दोनों जगहों पर आदर्श आचार संहिता लागू है.
नामांकन दाखिले की प्रक्रिया शुरू होने के बाद दोनों ही सीट से चुनाव लड़ने के इच्छुक कैंडिडेट पहले दिन नामांकन खरीदने का काम करेंगे। इसलिए फार्म जमा करने के काम में सोमवार से ही तेजी आने की उम्मीद है।

शुक्रवार को नामांकन की प्रक्रिया शुरू होने के बाद शनिवार व रविवार का अवकाश है। इसलिए सोमवार से ही नामांकन जमा करने वाले दावेदार एक्टिव होंगे, यह तय है। विजयपुर सीट पर तो बीजेपी के कैंडिडेट का नाम रामनिवास रावत के रूप में फाइनल है जबकि बुधनी के लिए अभी नाम पर मुहर लगना बाकी है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के लिए दोनों ही सीट पर कैंडिडेट फाइनल करने का काम अंतिम दौर में होने की उम्मीद है। चुनाव आयोग द्वारा तय कार्यक्रम के अनुसार 25 अक्टूबर तक नामांकन जमा किए जा सकेंगे और 28 अक्टूबर को नामांकन फार्म की स्क्रूटनी होगी। इसके बाद 30 अक्टूबर तक नामांकन वापसी की जा सकेगी। मतदान 13 नवम्बर और काउंटिंग 23 नवम्बर को होगी।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति