पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 10 करोड़ के सोने के साथ पकड़ाए तीन आरोपी

रायपुर

राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है. भाटागांव बस स्टैंड में पुलिस ने करीब 10 करोड़ रुपये का सोना बरामद किया है. इसके साथ ही सोने की तस्करी कर रहे 3 लोगों को भी गिरफ्तार किया है. यह मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के अनुसार, बड़ी मात्रा में सोना जगदलपुर से एक बस के माध्यम से भाटागांव बस स्टैंड लाया जा रहा था. पुलिस ने चेकिंग के दौरान तीन आरोपियों के पास रखे बैग में करीबन 10 करोड़ का सोना बरामद किया गया. पुलिस तीनों को पकड़कर उनसे पूछताछ कर रही है.

सूत्रों के मुताबिक करोड़ों का सोना शहर के कई बड़े सराफा कारोबारियों का बताया जा रहा है. घटना की सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए हैं. पुलिस टीम ने करोड़ों रुपये का सोना बरामद होने की सूचना इनकम टैक्स डिपार्टमेंट (आईटी) को दे दी है. आईटी की ताम भी मौके पर पहुंची गई है. पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है.

बता दें कि मौदहापारा इलाके में बीते सोमवार पुलिस को चेकिंग के दौरान 928 किलो चांदी की सिल्लियां मिली थी. चांदी का ये जखीरा आगरा से फ्लाइट के जरिए रायपुर पहुंचा था. जब्त चांदी की कीमत करीब 9 करोड़ आंकी गई. लेकिन अभी तक विभागीय अधिकारी चांदी के मालिकों का पता नहीं लगा सके हैं.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति