कृषि मंत्री अचानक आदिवासी बालक छात्रावास पहुंचे, मंत्री ने छात्राओं से भी किया संवाद

अंबिकापुर
 छत्तीसगढ़ सरकार के कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने गुरुवार को एक हॉस्टल का औचक निरीक्षण किया। हॉस्टल में व्यवस्था देखकर मंत्री जी भड़क गए और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। दरअसल, राज्य के आदिम जाति कल्याण व अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास, कृषि विकास एवं कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने गुरुवार को शासकीय पोस्ट मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास अंबिकापुर का आकस्मिक निरीक्षण किया। मंत्री नेताम ने छात्रावास भवन, परिसर, छात्रों के कक्ष, वॉशरूम, छत आदि का अवलोकन किया और छात्रों से उनकी आवश्यकताओं एवं समस्याओं पर चर्चा भी की।

छात्रावास की स्थिति देख भड़क गए मंत्री
मंत्री रामविचार नेताम ने छात्रावास के निरीक्षण के दौरान भवन की खराब स्थिति को देखकर अधीक्षक पर भड़क गए। उन्होंने हॉस्टल के अधीक्षक से मरम्मत कार्य के संबंध में आवश्यक जानकारी ली। अधीक्षक ने बताया कि विभाग द्वारा मरम्मत कार्य हेतु राशि स्वीकृत होने के पश्चात कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। अभी यहां शौचालय मरम्मत एवं पुट्टी का काम किया जा रहा है। मंत्री नेताम ने गंभीरता के साथ मरम्मत कार्य पूर्ण करने कहा।

मंत्री ने कहा कि छात्रों को किसी प्रकार की समस्या ना हो, सभी कार्य जल्द से जल्द गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कर लिए जाएं। उन्होंने इसके साथ ही छात्रावास के दोनों ओर शौचालय निर्माण कराए जाने, कमरों एवं छत में टाइल्स लगवाने, भवन के सामने प्रवेशद्वार में पेवर ब्लॉक टाइल्स, खिड़कियों और दरवाजे की मरम्मत के साथ-साथ नेट लगवाने, छत में शेड के बाद ड्रेनेज के लिए नाली हेतु निर्देशित किया।

खेल के मैदान का भी किया निरीक्षण
इसके साथ ही उन्होंने परिसर में छात्रों के लिए बास्केटबॉल, बैडमिंटन खेल के लिए पर्याप्त व्यवस्था किए जाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि लाइब्रेरी, कम्प्यूटर कक्ष की अच्छी व्यवस्था हो। वहीं आवश्यकतानुसार शयन कक्ष में पंखे, लाइट, अलमीरा, टेबल, बेड आदि की व्यवस्था करें। उन्होंने बताया कि उनकी पढ़ाई इस छात्रावास में हुई है। मंत्री नेताम ने छात्रों से भी बातचीत की। इस दौरान उन्होंने छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति