28 अक्टूबर को शुरू होगा स्टार वर्सेस फूड सर्वाइवल सीजन 2

मुंबई,

सेलिब्रिटी शेफ रणवीर बरार द्वारा होस्ट किए जाने वाला शो स्टार वर्सेस फूड सर्वाइवल सीजन 2, 28 अक्टूबर को शुरू होगा। स्टार वर्सेस फूड सर्वाइवल सीजन 2 को पेप्सी द्वारा प्रस्तुत किया गया है। यह शो प्रत्येक सोमवार को रात 9:00 बजे डिस्कवरी चैनल और डिस्कवरी+ पर प्रसारित होगा। कॉमेडियन और संगीतकार मुनव्वर फारुकी, स्टार वर्सेस फूड सर्वाइवल सीजन 2 में नजर आयेंगे। रणवीर बरार ने मुनव्वर फारुकी के साथ काम करने का अपना अनुभव साझा किया।

उन्होंने कहा 'मुझे लगता है कि मुन्ववर बेहतरीन इंसान हैं। उनके साथ बिताए दो दिनों ने मुझे दिखाया कि वे परिस्थितियों के कारण कठोर हो गए हैं, बाहर से कठोर, लेकिन अंदर से बहुत संवेदनशील और बहुत समझदार हैं। मुझे वे दो दिन बहुत पसंद आए। मुनव्वर ने हाल ही में अपना नया सिंगल, डार्क सर्कल्स रिलीज़ किया है, जिसने पहले ही श्रोताओं के दिलों को छू लिया है और सभी प्रमुख संगीत प्लेटफार्मों पर स्ट्रीमिंग कर रहा है। अपने संगीत के अलावा, मुनव्वर अमेज़न प्राइम के गेमिंग शो प्लेग्राउंड में एक मेंटर के रूप में भी धूम मचा रहे हैं। वह जल्द ही वेब सीरीज़ फ़र्स्ट कॉपी में अपने अभिनय की शुरुआत करते नज़र आएंगे।

 

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति