उप चुनाव के लिए जारी की अधिसूचना, 25 अक्टूबर तक जमा कर सकते हैं नामांकन

रायपुर

जिला निर्वाचन आयोग ने आज शुक्रवार को रायपुर दक्षिण विधानसभा उप चुनाव के लिये अधिसूचना जारी कर दी है। अब रायपुर दक्षिण क्षेत्र के विधानसभा सदस्य के निर्वाचन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। निर्वाचन लड़ने वाले प्रत्याशी 25 अक्टूबर तक अपना नामांकन फॉर्म जमा कर सकते हैं। अधिसूचना हिन्दी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में जारी की गई है। रिटर्निंग ऑफिसर और सभी सहायक रिटर्निंग ऑफिसर्स के कार्यालयों के सूचना पटल पर सार्वजनिक कर दी गई है। दूसरी ओर आज से ही निर्वाचन लड़ने के प्रत्याशियों का नामांकन भी शुरू हो गया है।

प्रत्याशी रिटर्निंग ऑफिसर या सहायक रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष नामांकन फॉर्म जमा कर सकेंगे। प्रत्याशी सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक कलेक्टोरेट के कक्ष क्रमांक 9 में जमा कर सकते हैं। शासकीय अवकाश के दिनों में नामांकन नहीं लिया जाएगा। प्रत्याशी स्वयं या उसके किसी प्रस्तावक की ओर से निर्वाचन के लिए नामांकन जमा करा सकते हैं। नामांकन पत्र प्रारूप भी कलेक्टर कार्यालय के कक्ष क्रमांक एक से ही प्राप्त कर सकते हैं।

रिटर्निंग ऑफिसर कार्यालय से जारी अधिसूचना के मुताबिक, 25 अक्टूबर तक निर्धारित समय में प्राप्त नामांकन पत्रों की स्क्रूटनिंग 28 अक्टूबर को की जाएगी। अभ्यर्थी स्वयं या अपने किसी प्रस्तावक या लिखित पत्र द्वारा घोषित अपने निर्वाचन अभिकर्ता के माध्यम से लिखित सूचना पर अपना नाम वापस ले सकेंगे।

नाम वापसी की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर और समय दोपहर 3 बजे तक तय किया गया है। अंतिम रूप से निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थी की सूची भी इसी दिन जारी होगी। रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के विधानसभा सदस्य के  उप निर्वाचन के लिए मतदान बुधवार 13 नवंबर होगा। 23 नवंबर को रिजल्ट जारी किया जायेगा।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति