पैरालंपिक चैंपियन शूटर अवनि लेखरा ने दिल्ली हाफ मैराथन से पहले मिर्ची गेट एक्टिव एक्सपो में भरा जोश

नई दिल्ली
 फिटनेस के दीवानों के लिए प्रेरणास्रोत-मिर्ची गेट एक्टिव एक्सपो का आज शानदार शुभारंभ हुआ। इसमें पैरालंपिक में दो बार स्वर्ण पदक जीतने वाली राइफल शूटर अवनि लेखरा ने हिस्सा लिया। बहुप्रतीक्षित वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन से पहले आयोजित इस एक्सपो में दो बार की पैरालंपिक चैंपियनअवनि ने औपचारिक दीप प्रज्ज्वलित कर एक्सपो का शुभारंभ किया।

यह एक्सपो 17-19 अक्टूबर, 2024 तक इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम के केडी जाधव कुश्ती स्टेडियम में आयोजित किया जा रहा है, जो रविवार, 20 अक्टूबर को होने वाली बहुप्रतीक्षित वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन के लिए मंच तैयार कर रहा है।

इस अवसर पर लेखरा ने कहा, पदक जीतने से ज़्यादा, किसी के जीवन में बदलाव लेन वाला बनना-उनके आत्मविश्वास को जगाना-यही मेरे जुनून को बढ़ाता है।”

शार्पशूटिंग चैंपियन ने 2024 पैरालंपिक जीत से पहले के संघर्षों का खुलासा किया, जिसमें एक गंभीर सर्जरी भी शामिल है और जिसके कारण उन्हें एक महीने तक प्रशिक्षण से दूर रहना पड़ा था।

लेखरा ने बताया, मैं वहाँ थी, सर्जरी के बाद मार्च में सपने टूटते हुए दिख रहे थे। उसके बाद एक महीने तक बिस्तर पर आराम करना पड़ा, जबकि दूसरे लोग कड़ी मेहनत कर रहे थे। लेकिन फिर मुझे एहसास हुआ-यही मेरा लक्ष्य है। भारत के लिए मेरा प्यार, उसका प्रतिनिधित्व करने की मेरी इच्छा-यही कारण है कि मैंने यह यात्रा शुरू की।

लेखरा का मंत्र, एक दिन सब ठीक हो जाएगा तैयारी के उन कठिन हफ्तों के दौरान उनका युद्धघोष बन गया। उन्होंने कहा, संदेह के उस क्षण से लेकर भारत के लिए एक और स्वर्ण पदक जीतने तक-यह विश्वास की एक बड़ी छलांग थी।”

मिर्ची गेट एक्टिव एक्सपो, वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन के लिए तैयार होने वाले धावकों के लिए केंद्र के रूप में कार्य करता है। यहाँ, प्रतिभागी अपने आवश्यक रनिंग बिब्स प्राप्त कर सकते हैं और शीर्ष स्तरीय खेल और जीवन शैली ब्रांडों से विशेष ऑफर्स का पता लगा सकते हैं।

एक्सपो में गुरुवार और शुक्रवार को सुबह 10:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक और शनिवार को सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक आगंतुकों का स्वागत किया जाता है।

 

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति