पुन्हाना में 22 अक्टूबर को रोजगार मेले का आयोजन, युवाओं के लिए बेहतरीन मौका, देख लें कैसे मिलेगी नौकरी

रोहतक

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पुन्हाना में 22 अक्टूबर को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। जिसमे नूंह, तावडू,फिरोजपुर झिरका व पुन्हाना की आईटीआई के सभी पास आउट बच्चे अपना रजिस्ट्रेशन कराकर भाग ले सकते है। मेले में शामिल कंपनियां पात्र छात्रों के साक्षात्कार लेंगी। इसके आधार पर छात्रों को रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे। पुन्हाना आईटीआई के प्रधानाचार्य विजय कुमार ने बताया की 22 अक्टूबर मंगलवार को अप्रेंटिसशिप मेला 2024 का आयोजन राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पुन्हाना में किया जा रहा है।

कहां लगा है

इस रोजगार मेले के द्वारा ज्यादा से ज्यादा आईटीआई पास छात्रों को अप्रेंटिस लगवाने और प्लेसमेंट करवाने का लक्ष्य है। इस रोजगार मेले में फरीदाबाद और पलवल सहित अन्य जिलों की बड़ी-बड़ी कंपनियां हिस्सा ले रही हैं। मेले में सभी ट्रेडों के छात्र-छात्राएं भाग ले सकते है। जिन प्रार्थियों का नाम विभाग की साइट पर दर्ज नहीं होगा उनके लिए मौके पर ही रोजगार मेले में रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था भी की जाएगी।

रोजगार मेले में नौकरी 2024

रोजगार मेले में भाग लेने के लिए अपने साथ जरूरी दस्तावेज जैसे दसवीं की मार्कशीट आईटीआई पास आउट सर्टिफिकेट निवास प्रमाण पत्र पैन कार्ड आधार कार्ड बैंक पासबुक दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लेकर आए। उन्होंने बताया कि छात्रों का अप्रेंटिस लगना यह एक सुनहरा मौका है और इसमें इन्हें इंडस्ट्रीज फर्स्ट एक्सपीरियंस का भी फायदा मिलेगा जिससे कौशल का स्तर भी बढ़ेगा। उन्होंने कहा की सभी पास आउट प्रार्थियों के लिए यह मेला काम की जगह है।

चयन प्रक्रिया

इस रोजगार में चयनित अभ्यर्थियों को कंपनियों में रोजगार के अपार मौके तो मिलेंगे साथ ही बढ़िया सैलरी भी मिलेगी। इसके लिए कंपनियां अपनी सुविधा और रिक्तियों के हिसाब से अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेंगी। इंटरव्यू के आधार पर ही उम्मीदवारों को नौकरी के लिए सेलेक्शन किया जाएगा। इसके बाद सीधे अप्रेंटिस ट्रेनिंग या प्लेसमेंट के बाद नौकरी के लिए अभ्यर्थियों की नियुक्ति की जाएगी। ऐसे में जो भी युवा पढ़ाई पूरी होने के बाद अच्छी जॉब ढूंढ रहे हैं, वो इस जॉब फेयर में शामिल होकर अपने करियर की बेहतरीन शुरुआत कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि रोजगार मेले में समय से पहुंचे।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति