एक साल में इंटरनेशनल क्रिकेट में छक्कों का शतक लगाने वाला भारत पहला देश बना, नया रिकॉर्ड बनाया

बेंगलोर
इंटरनेशनल क्रिकेट में एक साल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भारत पहले ही अपने नाम कर चुका है। भारत ने इस साल इंग्लैंड का दो साल पुराना रिकॉर्ड पहले ही ध्वस्त कर दिया था, लेकिन अब कुछ ऐसा कर दिखाया है, जो किसी और टीम के लिए दोहरा पाना आसान नहीं होगा। साल 2021 में भारत ने कुल 87 इंटरनेशनल छक्के लगाए थे, यह रिकॉर्ड 2022 में इंग्लैंड ने तोड़ा और 89 छक्के लगा डाले। भारत इस साल पहले ही इंग्लैंड के 89 छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ चुका है और अब 100 छक्कों का आंकड़ा भी पार कर चुका है।

एक साल में इंटरनेशनल क्रिकेट में छक्कों का शतक लगाने वाला भारत पहला देश बन गया है। साल 2024 टीम इंडिया के लिए अभी तक काफी खास रहा है। भारतीय टीम ने इसी साल वेस्टइंडीज और अमेरिका की मेजबानी में खेला गया आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम किया था। रोहित शर्मा की कप्तानी में एक साल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अगर भारत के नाम हो गया, तो इसमें ज्यादा चौंकने वाली बात भी नहीं है, क्योंकि इस मामले में रोहित फ्रंट से अपनी टीम को लीड करते हैं।

रोहित की कप्तानी में टीम इंडिया जिस तरह का अटैकिंग क्रिकेट खेल रही है, वह बाकी देशों के लिए मिसाल बनता जा रहा है। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर भारत बनाम न्यूजीलैंड पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में विराट कोहली द्वारा लगाया गया छक्का भारत का साल 2024 में 100वां छक्का था। इस टेस्ट मैच की पहली पारी में भारत महज 46 रनों पर ऑलआउट हो गया था। इसके बाद न्यूजीलैंड ने 402 रन बनाकर भारत को दबाव में डाल दिया। दूसरी पारी में टीम इंडिया ने वापसी की है। अब देखना यह है कि क्या इस मैच में कोई चमत्कार हो पाता है और भारतीय टीम होम ग्राउंड पर टेस्ट में जीत दर्ज करने का अपना सिलसिला जारी रख पाती है या नहीं?

  • admin

    Related Posts

    हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

    नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

    हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

    नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति