कलेक्टर ने माध्यमिक विद्यालय पड़मनिया का किया निरीक्षण, कलेक्टर ने सिलेबस के अनुसार गुणवत्तायुक्त शिक्षा देने के दिए निर्देश

अनूपपुर
कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने आज जिले के जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के सुदूरवर्ती ग्राम पड़मनिया के माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने विद्यालय में छात्रों को सिलेबस के अनुसार गुणवत्तायुक्त शिक्षा देने के निर्देश शिक्षकों को दिए। इस दौरान कलेक्टर ने विद्यालय का संचालन, शिक्षको की उपस्थिति के संबंध में स्कूल के प्राचार्य से जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने बच्चो के कक्षाओं में जाकर बच्चो से पठन-पाठन की जानकारी ली। साथ ही विद्यालय में बच्चो को दिये जाने वाले मध्यान्ह भोजन के संबंध में जानकारी ली। वही उपस्थित प्रधानाध्यापक को निर्देश दिये कि मध्यान्ह भोजन के गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की कमी न रहे।

कलेक्टर ने बालक-बालिका छात्रावास पड़मनिया का किया निरीक्षण
कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने आज जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के सुदूरवर्ती ग्राम पड़मनिया के बालक बालिका छात्रावास का निरीक्षण किया। उन्होंने ने छात्रावास में छात्र-छात्राओं को दिये जाने वाले नास्ता एवं भोजन सहित मूलभूत सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान कलेक्टर ने भोजन की गुणवत्ता का जायजा लेने रसोई कक्ष का निरीक्षण किया, परन्तु भोजन समय पर नहीं बनना पाया गया, जिस पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त करते हुए छात्रावास अधीक्षिक के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों के दिए।

कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केन्द्र पड़मनिया का किया निरीक्षण
कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने आज जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के सुदूरवर्ती ग्राम पड़मनिया के आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आंगनबाडी केन्द्रों में दर्ज बच्चों की जानकारी ली। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र द्वारा बच्चों को दिए जाने वाले पोषण आहार वितरण, औपचारिक शिक्षा, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को दिए जाने वाले पोषण आहार के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

कलेक्टर ने उचित मूल्य दुकान पड़मनिया का किया निरीक्षण
कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने आज जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के सुदूरवर्ती ग्राम पड़मनिया के उचित मूल्य दुकान का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने राशन दुकान विक्रेता से राशन के उठाव एवं वितरण के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए दुकान में उपलब्ध खाद्यान्न एवं शक्कर का स्टॉक रजिस्टर से मिलान करवाया तथा ग्रामीणों से खाद्यान्न प्राप्त होने के संबंध में पूछताछ की। इस दौरान कलेक्टर को एमडीएम का खाद्यान्न समय पर उठाव नहीं करने की जानकारी मिली। जिस पर कलेक्टर ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए उचित मूल्य दुकान को सील करने के निर्देश दिए।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति