भारत और कनाडा के बीच चल रहे तनाव के बीच खालिस्तानी निज्जर की हत्या को लेकर नया हुआ खुलासा

कनाडा
भारत और कनाडा के बीच चल रहे तनाव के बीच खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर नया खुलासा हुआ है। कनाडा की पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) जोडी थॉमस ने कहा कि शुरुआती खुफिया जानकारी और पुलिस जांच से संकेत मिला था कि निज्जर की हत्या रिपुदमन सिंह मलिक की हत्या का बदला लेने के लिए की गई थी। थॉमस ने कहा कि गहन जांच के बाद निज्जर की हत्या की कड़ी एक न्यायिक हत्या से आकर जुड़ गई। उन्होंने ने अपने बयान में खुलासा किया है कि आखिर बार-बार सबूत मांगने के बाद भी कनाडा इस मामले में भारत को सबूत क्यों नहीं दे पाया। कनाडा की पूर्व एनएसए के बयान से साफ जाहिर होता है कि निज्जर की हत्या के मामले कनाडा खुद में ही काफी कन्फ्यूज है।
 

मलिक की हत्या से जुड़े हैं निज्जर की हत्या के तार?

उल्लेखनीय है कि निज्जर की हत्या को शुरुआत में कनाडा ने रिपुदमन सिंह मलिक की हत्या के बदले से जोड़ा। बता दें रिपुदमन सिंह मलिक पर 1985 के एयर इंडिया कनिष्क बम विस्फोट में शामिल होने का आरोप था। यह विस्फोट भारतीय इतिहास की सबसे बड़ी विमान त्रासदियों में से एक रहा, इस हादसे में 329 लोग मारे गए थे। साल 2022 में मलिक की हत्या के बाद खालिस्तान टाइगर फोर्स के नेता हरदीप सिंह निज्जर ने उसे गद्दार कहा था। निज्जर के बयान के एक साल बाद ब्रिटिश कोलंबिया के सरे में उसकी भी हत्या कर दी गई। कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने खालिस्तानी निज्जर की हत्या में भारत का हाथ बताया था। ट्रूडो के इस बयान को भारत ने बेतुका बताते हुए खारिज भी कर दिया और कनाडा से इन आरोपों को लेकर पुख्ता सबूत मांगे। मगर कनाडा ने कोई पुख्ता सबूत नहीं दिए। थॉमस ने अपने बयान में यह भी सफाई दी कि आखिर भारत के बार-बार सबूत मांगने के बावजूद इस सिलसिले में कनाडा ने सबूत मुहैया क्यों नहीं कराया।
 

निज्जर की हत्या को लेकर कन्फ्यूज है कनाडा?

कनाडा की विदेश हस्तक्षेप जांच के सामने पेश होते हुए थॉमस ने कहा, "निज्जर की हत्या उसी गुरुद्वारे में दूसरी हाई-प्रोफाइल हत्या थी, जहां मलिक की हत्या लगभग एक साल पहले हुई थी। प्रारंभिक रूप से यही माना गया था कि यह बदले की कार्रवाई थी।" हालांकि, थॉमस ने माना कि जांच के दौरान और खुफिया जानकारी सामने आने पर यह संकेत मिला कि यह हत्या एक न्यायिक हत्या हो सकती है। यहां यह बात काफी अहम हो जाती है कि थॉमस के बयानों से साफ जाहिर होता है कि निज्जर की हत्या को लेकर कनाडा के पास कोई पुख्ता सबूत नहीं है और वह अनुमानों के जरिए इस हत्या की गुत्थी सुलझाने में लगा है।
 

कनाडा क्यों नहीं दे पाया भारत को सबूत

जोड़ी थॉमस ने यह भी बताया कि कनाडा ने भारत के साथ इस मामले में ज्यादा जानकारी क्यों साझा नहीं की। उन्होंने कहा, "हम उतने सबूत साझा नहीं कर पाए जितना अमेरिका कर सकता था, क्योंकि हम इस हत्या की जांच कर रहे थे।" बुधवार को ट्रूडो ने भी यह स्वीकार किया कि कनाडा ने अभी तक भारत को निज्जर की हत्या के बारे में कोई ठोस सबूत नहीं दिया है। उन्होंने कहा, "यह मुख्य रूप से खुफिया जानकारी पर आधारित है, ठोस सबूत नहीं है।"

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति