लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह ने राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा बैठक में दिए अहम निर्देश

भोपाल
लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह ने बैठक लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिये। एसीएस श्री के.सी.गुप्ता,एमडी एमपीआरडीसी श्री अविनाश लवानिया,ईएनसी श्री आर.के.मेहरा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में वर्ष 2024-25 के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग परिक्षेत्र की कार्य योजना पर विस्तार से चर्चा की गई। मंत्री श्री सिंह ने निर्माणाधीन और देरी से चल रही परियोजनाओं की स्थिति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से देरी के कारणों का विस्तृत जानकारी लेकर निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए, ताकि परियोजनाओं को शीघ्र पूरा किया जा सके।

मंत्री श्री सिंह ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के तहत चल रही परियोजनाओं पर विशेष ध्यान दिया और उनके त्वरित क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने जबलपुर, इंदौर, ग्वालियर, रीवा, सागर, उज्जैन और भोपाल में रिंग रोड और बायपास परियोजनाओं के संबंध मैं भी जानकारी प्राप्त की। साथ ही अन्य शहरी क्षेत्रों में नियोजित रिंग रोड परियोजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में भू-अर्जन और वन अनुमतियों में आ रही कठिनाइयों के कारण लंबित परियोजनाओं पर भी चर्चा की गई। श्री सिंह ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि इन समस्याओं का समन्वय पूर्वक समाधान शीघ्र किया जाए, ताकि विकास कार्यों में कोई अवरोध न हो और परियोजनाएं समय पर पूरी की जा सकें। संकल्प पत्र में उल्लेखित छह प्रमुख एक्सप्रेस-वे परियोजनाओं पर भी चर्चा की गई।

मंत्री श्री सिंह ने जोर दिया कि सभी परियोजनाओं का कार्य सुचारू रूप से और समयबद्ध ढंग से पूरा हो, जिससे कि राज्य में आधारभूत संरचना के विकास को और अधिक गति मिले।

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति