एक दिन में 100 से अधिक यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर हुई कार्यवाही

सिंगरौली
पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता गुप्ता, जिला सिंगरौली के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शिवकुमार वर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री पी.एस परस्ते के मार्गदर्शन में यातायात थाना प्रभारी श्री विद्याविरिधी तिवारी एवं पुलिस टीम के द्वारा शहर के चौराहो पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही।

सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात नियमों के प्रति आम जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत यातायात पुलिस टीम द्वारा शहर के विभिन्न चौराहों जैसे माजन मोड़, इंदिरा चौक, अंबेडकर चौक, मस्जिद तिराहा, कॉलेज तिराहा, अमलोरी तिराहा, जयंत बस पड़ाव, निम्न स्थानों पर यातायात का उल्लंघन करने वाले वाहन चालक जो –
1. बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चलाना
2. दो पहिया वाहन पर तीन सवारी बैठ कर वाहन चलाना।
3. वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग
4. वाहनों का नम्बर प्लेट निर्धारित मानक अनुरूप ना होना
5. वाहनों में बिना किसी प्राधिकृत व्यक्ति के अनुमति के बिना परिवर्तन या मोडिफिकेशन कराना
6. दो पहिया वाहनों या बुलेट मोटरसाइकिल में मॉडिफिकेशन साइलेंसर लगाना
7. शहर के अंदर निर्धारित गति का पालन न करते हुए तेज रफ्तार में वाहन चलाना
8. रेड लाईट जम्प करना
   9.  दो पहिया वाहन चलाते समय तेज रफ्तार एवं स्टंट ड्राइव करते हुए पाए जाते हैं ऐसे
   10.  चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग न करना
   11. चार पहिया वाहनों पर अपारदर्शी फिल्म लगाया जाना

उपरोक्त नियमों का उल्लंघन करते हुए पाए जाने पर वाहन चालकों के विरुद्ध चलानी कार्यवाही के साथ-साथ समझाइए भी दी गई एवं यातायात नियमों की जानकारी दी गई

बॉडी वार्म कैमरे की निगरानी में हो रही चालानी कार्यवाही- वाहन चेकिंग के दौरान यातायात पुलिस द्वारा बॉडीवार्म कैमरे की निगरानी में चलानी कार्यवाही की जा रही है बॉडीवार्म कैमरे के माध्यम से चालानी कार्यवाही की वीडियो रिकॉर्डिंग की जाती है

नो पार्किंग एवं सड़क पर खड़े वाहनों पर व्हील लॉक लगाकर की जा रही कार्यवाही –         
शहर की सड़कों पर नो पार्किंग जोन में वाहन चालकों द्वारा वाहनों को खड़ा कर यातायात अवरोध किया जाता है ऐसे वाहनों पर भी व्हील लॉक लगाकर चालानी कार्रवाई यातायात पुलिस टीम के द्वारा माजन मोड़ से इंदिरा चौक तक मुख्य मार्ग में की जा रही है एवं स्थाई रूप से खड़े वाहनों को लगातार हटवाया जा रहा है

 
 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति