जयंत पुलिस ने नाबालिक बालिका को दस्तयाब कर उसके साथ अनैतिक कार्य करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

सिंगरौली
पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता गुप्ता, जिला सिंगरौली के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शिवकुमार वर्मा, एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री पी०एस०परस्ते के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी विन्ध्यनगर श्रीमती अर्चना द्विवेदी की सतत् निगरानी में चौकी प्रभारी जयंत श्री सुधाकर सिंह परिहार एवं उनकी टीम को नाबालिक से अनैतिक कार्य करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली

प्रकरण का संक्षिप्त विवरण – दिनांक 30.09.2024 को फरियादिता निवासी जैतपुर चौकी उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि उसकी लड़की उम्र-17 वर्ष 08 माह घर से बैढन आयुष्मान कार्ड बनवाने गयी थी, जो वापस नही आयी, जिसकी पता तलाश आस पडोस एवं नाते रिश्तेदारी में किये लेकिन बच्ची का कही कोई पता नही चला है। मुझे संदेह है कि नवजीवन बिहार का संजय साकेत मेरी बच्ची को बहला फुसलाकर भगा ले गया है। रिपोर्ट पर धारा 137(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी की पता तलाश की गई जो दिनांक 17.08.2024 को मुखबिर से सूचना मिली कि गुमशुदा थाना विन्ध्यनगर के इलाहाबादी होटल के पास खडी है, जिस पर तत्काल उसके परिजनो सहित मौके पर पहुंच कर गुमशुदा को दस्तयाब किया। धारा 180 बीएनएसएस के तहत गुमशुदा का कथन कराया गया एवं धारा 183 बीएनएसएस का कथन माननीय न्यायालय से कराया गया जिस पर गुमशुदा द्वारा बताया गया कि आरोपी उसे बहला फुसलाकर भगा ले गया था। तथा कई बार शारीरिक संबंध बनाना बताया गया जिस पर प्रकरण में आरोपी के विरूद्ध धारा 87, 64 (1) बीएनएस एवं 3/4 (1) पाक्सो एक्ट इजाफा किया गया तथा आरोपी की लगातार तलाश की गई जो दिनांक 17.10.2024 को खुटार थाना बैढन में दस्तयाब हुआ जिससे घटना के संबंध में पूछतांछ की गई जिस पर आरोपी द्वारा घटना कारित करना स्वीकार किया, जिसे विधिवत् गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है, जिसे माननीय न्यायालय द्वारा न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

सराहनीय भूमिका – चौकी प्रभारी जयंत उनि श्री सुधाकर सिंह परिहार, सउनि राजवर्धन सिंह, उत्तम सिंह, श्यामबिहारी द्विवेदी, सउनि रवि गोस्वामी, प्र०आर०-सुनील मिश्रा, कुनाल सिंह, प्र०आर० सतीश मिश्रा, सिरदेलाल उइके, आर० महेश पटेल की सराहनीय भूमिका रही।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति