सुबह के समय चिया सीड्स खाने के अद्भुत फायदे

क्या मॉर्निंग में चिया सीड्स खाने चाहिए?

हेल्दी डाइट के अंदर चिया सीड्स को शामिल होना चाहिए। इनका सेवन पूरे शरीर के लिए फायदेमंद होता है। इन्हें मॉर्निंग डाइट में खा सकते हैं। ऐसा करने से सुबह-सुबह आपको जरूरी एनर्जी, पोषण और जान मिलेगी। जो पूरे दिन शरीर की जरूरतें पूरी करेंगे। हैदराबाद स्थित Gleneagles Aware Hospital की चीफ डाइटिशियन Dr. Birali Swetha ने चिया सीड्स के फायदे और संभावित नुकसान बताए हैं।

चिया सीड्स के अंदर पोषण

चिया सीड्स में फाइबर, ओमेगा -3 फैटी एसिड, प्रोटीन, एंटीऑक्सीडेंट, कैल्शियम और मैग्नीशियम आदि होते हैं। सुबह के वक्त ये सारे न्यूट्रिएंट्स मिल जाने से शरीर में इनकी कमी नहीं होती।

डायजेशन बढ़ता है

चिया सीड्स के अंदर हाई फाइबर होता है, जो इंटेस्टाइनल हेल्थ के लिए अच्छा होता है। कब्ज की समस्या में भी यह राहत देता है।

पूरे दिन रहेगी एनर्जी

चिया सीड्स धीरे पचते हैं, इस वजह से पेट देर तक भरा रहता है। साथ ही आपको लंबे समय तक एनर्जी मिलती रहती है और बेवजह भूख भी नहीं लगती।

हार्ट हेल्थ

चिया बीज के अंदर ओमेगा -3 फैटी एसिड मौजूद होता है। यह इंफ्लामेशन कम करता है और दिल का कामकाज सुधारता है। इसकी मदद से कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है।

बोन हेल्थ

चिया सीड्स के अंदर कैल्शियम और मैग्नीशियम होता है। यह दोनों मिनरल हड्डियों के लिए आवश्यक होते हैं, इसलिए हड्डियां कमजोर होने का खतरा टल जाता है।

चिया सीड्स के संभावित नुकसान

चिया सीड्स में फाइबर की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, इसलिए इनका ज्यादा सेवन डायजेस्टिव इश्यू भी कर सकता है। साथ ही यह एलर्जी का कारण बन सकते हैं।

  • admin

    Related Posts

    चाणक्य नीति के अनुसार: इन पारिवारिक बातों को बाहर बताया तो बिखर सकता है पूरा परिवार

    कूटनीति और जीवन दर्शन के महानायक माने जाने वाले आचार्य चाणक्य की नीतियां आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं जितनी सदियों पहले थीं। चाणक्य नीति केवल राज्य चलाने का शास्त्र…

    AI की रेस में चीन का Kling आगे? जानिए क्यों दुनियाभर में मचा रहा है तहलका

    नई दिल्ली AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से वीडियो बनाने का ट्रैंड इन दिनों काफी चल रहा है। क्रिएटर्स के लिए AI एक जरूरी टूल बन गया है। चीन की कंपनी Kuaishou…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति