राजस्थान-जयपुर से 15 लाख रूपए ले भागा नौकर बिहार-झारखण्ड के नक्सली इलाके से पकड़ाया

जयपुर.

राजधानी की सोडाला थाना पुलिस ने बुजुर्ग दंपती के घर से 15 लाख की चोरी के मामले में आरोपी नौकर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को झारखंड-बिहार बॉर्डर से दबोचा है। आरोपी ने बुजुर्ग दंपती के घर से 15 लाख रुपए की चोरी की थी और फिर फरार हो गया। आरोपी नक्सली इलाके में फरारी काट रहा था।

पुलिस ने बिहार निवासी आरोपी प्रिंस कुमार गुप्ता को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से 14 लाख 20 हजार रुपए रिकवर कर लिए हैं। बता दें कि पुलिस ने एजेंसी के जरिए आरोपी प्रिंस गुप्ता के बारे में जानकारी प्राप्त की। आधार कार्ड के जरिए व्हाट्सएप नंबर प्राप्त किया गया। आरोपी प्रिंस गुप्ता के मूल पते की तस्दीक की गई। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमों को रवाना किया गया। घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए तो आरोपी आखिरी बार रेलवे स्टेशन के पास होना पाया गया। आरोपी के मोबाइल नंबर और संदिग्ध मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल का विश्लेषण किया गया और आरोपी की तलाश की गई। पुलिस ने आरोपी को झारखंड-बिहार की सीमा से लगे हुए नक्सलवादी इलाके से पकड़कर गिरफ्तार कर लिया है।

नौकर पर करते थे भरोसा
सत्यनारायण शर्मा के घर नौकरी करने वाले नौकर का नाम प्रिंस कुमार गुप्ता है। वह बिहार के दरभंगा जिले का रहने वाला है। पिछले दो साल से वह सत्यनारायण के घर पर कार्य कर रहा था। ऐसे में सत्यनारायण ने प्रिंस पर पूरा भरोसा कर लिया था। सत्यनारायण शर्मा को किसी कार्य के लिए रुपयों की जरूरत पड़ी तो 5 अक्तूबर को उन्होंने बैंक से रुपए निकाले। एसबीआई बैंक से रुपए निकालने जाते वक्त वे घरेलू नौकर प्रिंस कुमार गुप्ता को साथ लेकर गए। दो चेक से उन्होंने कुल 15 लाख रुपए बैंक से निकाले और प्रिंस के बैग में रुपए लेकर घर आए।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति