छत्तीसगढ़-कबीरधाम के गांव से लापता तीन नाबालिग लड़कियां लोरमी में मिलीं

कबीरधाम.

पंडरिया थाना क्षेत्र के एक गांव से तीन नाबालिग लड़कियां अचानक गायब हो गईं। ऐसे में गांव में हड़कंप मच गया। करीब 15 घंटे बाद शुक्रवार को पुलिस ने तीनों लड़कियों को बरामद कर लिया है। ये घूमते हुए मुंगेली जिले के लोरमी क्षेत्र पहुंच गई थी। पंडरिया थाना प्रभारी टीआई नितिन तिवारी ने बताया कि गुरुवार रात करीब 10 बजे पंडरिया थाना में ग्रामीणों व परिजनों ने सूचना दर्ज कराई थी कि गांव के शासकीय स्कूल से छुट्टी होने के बाद तीन नाबालिग बालिका को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपहरण कर ले जाया गया है।

सूचना प्राप्त होते ही थाना पंडरिया में अपराध तीन अलग-अलग एफआईआर अंतर्गत धारा 137(2) BNS दर्ज कर जांच शुरू किया। पुलिस की टीम का गठन कर खोजबीन शुरू की गई। शुक्रवार को सूचना मिली कि मुंगेली जिले के थाना लोरमी क्षेत्र में ये बालिका देखी गई हैं। पुलिस टीम तत्काल लोरमी रवाना हुई। वहां के स्थानीय पुलिस की मदद से बालिकाओं को बरामद किया। बालिकाओं से पूछताछ में यह जानकारी मिली कि वे घूमते हुए लोरमी क्षेत्र में पहुंच गई थी। साधन नहीं मिलने के कारण ग्राम बांधा में रूकी हुई थीं। सुबह पंडरिया वापस आते समय पुलिस ने उन्हें सुरक्षित बरामद किया। उनके साथ किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई है। इन सभी बालिका को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति