हिरासत में आरोपी ने की खुदकुशी, संदेह के घेरे में रेल्वें सुरक्षा बल

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी
मनेंद्रगढ़ में चोरी के आरोपी ने थाने के भीतर खदकुशी कर ली, मृतक पर चोरी का आरोप था। आरपीएफ ने चोरी के जुर्म में गिरफ्तार कर उसे थाने में बंद किया था। चोरी के जुर्म में बंद युवक ने हवालात के बाथरुम में खुदकुशी कर ली। शख्स की मौत के बाद आरपीएफ थाने में हड़कंप मच गया। युवक ने आत्महत्या क्यों कि इसका पता नहीं चल पाया है। थाने की ओर से भी अभी तक इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। घटना गुरुवार रात की हैं। मृतक युवक का नाम दिलीप तिर्की है। मृतक युवक मध्य प्रदेश के बिजुरी का रहने वाला था। मनेंद्रगढ़ रेल्वें सुरक्षा बल के जवानों ने उसे चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया था। आरोप था कि युवक ने सरकारी तार की चोरी की थी। पूछताछ के बाद आरपीएफ ने युवक को अपनी कस्टडी में हवालात में बंद रखा था। गुरुवार देर रात हवालात के बाथरुम में उसकी लाश मिली। हवालात में खुदकुशी की घटना से आरपीएफ थाने में हड़कंप मच गया।

हवालात में किया सुसाइड चोरी के इल्जाम में आरोपी को आरपीएफ के थाने में रखा गया था। चोरी के आरोपों को लेकर उससे पूछताछ की जा रही थी। रात के वक्त हाजत के शौचालय में आरोपी ने खुदकुशी कर ली । दिनेश सिंह तोमर, सहायक सुरक्षा आयुक्त रेलवे सुरक्षा बल द्वारा थाने में युवक की खुदकुशी की जानकारी आला अधिकारियों को दी गई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर आला अधिकारी भी पहुंचे हैं। रेल्वे सुरक्षा बल की ओर से घटना की कोई भी जानकारी मीडिया को मुहैया नहीं कराई जा रही है। घटनास्थल पर किसी को भी जाने की इजाजत नहीं है। थाने के भीतर हुई इस घटना के बाद आला अधिकारी भी कुछ भी कहने से बच रहे हैं।

जानकारी अनुसार बिजुरी इलाके के बौरीडांड रेलवे लाइन के पास से लगातार केबल चोरी की शिकायतें मिल रही थी। आरपीएफ ने शिकायतों के बाद इलाके में गश्त तेज की। गुरुवार को इलाके में संदिग्ध हालत में घूमता हुआ दिलीप तिर्की नजर आया। संदेह होने पर टीम ने उसे पकड़ लिया। आरपीएफ के हाजत में रखकर उससे पूछताछ की जा रही थी। गुरुवार की रात ही आरोपी ने हाजत के शौचालय में खुदुकशी कर ली। ऐसा पुलिस का कहना है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति