कानपुर हिंदू बनकर मुस्लिम युवक चला रहा था मामा-भांजा रेस्टोरेंट, वेज के नाम पर नॉनवेज खिलाता था

 कानपुर

 कानपुर में नगर निगम ने 'मामा-भांजे' रेस्टोरेंट पर बुलडोजर चला दिया. यह कार्रवाई 26 सितंबर को बजरंग दल द्वारा किए गए हंगामे के बाद हुई. आरोप था कि मुस्लिम युवक मुबीन अहमद अपनी पहचान छिपाकर हिंदू नाम से रेस्टोरेंट चला रहा था. वहां वेज के नाम पर नॉनवेज खाना परोसा जा रहा था. इस मामले के बाद से ही रेस्टोरेंट बंद था. 6 अक्टूबर को की गई शिकायत के आधार पर प्रशासन ने कार्यवाही की.

जानकारी के अनुसार, कानपुर के किदवई नगर और बारादेवी क्रॉसिंग के बीच स्थित 'मामा-भांजे' रेस्टोरेंट को लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने 26 सितंबर को हंगामा किया था. बजरंग दल के सह-जिला संयोजक विशाल बजरंगी ने आरोप लगाया था कि रेस्टोरेंट मालिक मुबीन अहमद मुस्लिम हैं, लेकिन अपनी पहचान छिपाने के लिए तिलक लगा रखा था. हिंदू की तरह बन रहे थे.

यह भी आरोप लगाया गया कि रेस्टोरेंट में वेज खाना के नाम पर नॉनवेज खाना दिया जा रहा था. इस बात का खुलासा रेस्टोरेंट के पूर्व कर्मचारी छोटू वर्मा ने किया. उसने कहा कि मुबीन अहमद तिलक लगाकर और अपनी पहचान छिपाकर लोगों के साथ धोखा कर रहे थे.

इस हंगामे के बाद पुलिस ने तुरंत रेस्टोरेंट को बंद कर दिया था. वहीं बजरंग दल और स्थानीय लोग रेस्टोरेंट मालिक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे थे. 6 अक्टूबर को आईजीआरएस पोर्टल पर विकास और अशोक त्रिपाठी नाम के व्यक्तियों ने शिकायत की थी. यह शिकायत कानपुर डीएम के माध्यम से नगर निगम तक पहुंची. इसके बाद इस मामले में जांच शुरू की गई.

कार्रवाई को लेकर नगर निगम का क्या कहना है?

नगर निगम जोनल अधिकारी-3 चंद्र प्रकाश ने बताया कि जांच के बाद रेस्टोरेंट के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई की गई. प्रशासन की इस कार्रवाई के दौरान पुलिस बल तैनात रहा. प्रशासन ने 'मामा-भांजे' रेस्टोरेंट पर बुलडोजर चलाकर उसे ध्वस्त कर दिया. रेस्टोरेंट पहले से ही बंद था. इस कार्रवाई को लेकर नगर निगम का कहना है कि रेस्टोरेंट संचालक मुबीन अहमद ने दुकान के बाहर काफी अवैध कब्जा किया था. इसी को लेकर रेस्टोरेंट पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई की गई है.

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति