छत्तीसगढ़-कबीरधाम में बुजुर्ग मां की पीट-पीटकर हत्या पर आजीवन कारावास

कबीरधाम.

कबीरधाम जिला कोर्ट ने हत्या के मामले में एक आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। यह फैसला न्यायालय सत्र न्यायाधीश कबीरधाम सत्यभामा अजय दुबे ने दिया है। आरोपी ने अपने बुजुर्ग मां की बांस के डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। मामला पंडरिया थाना क्षेत्र के ग्राम पाढ़ी में 9 मई 2023 का है।

जानकारी अनुसार, आरोपी श्रवण चंद्रसेन (36) पुत्र मोहन चंद्रसेन निवासी ग्राम पाढ़ी, थाना पंडरिया जिला कबीरधाम की अपनी मां बदन बाई से कुछ बातों को लेकर कहासुनी हो गई। आरोपी ने गुस्से में अपनी मां पर बांस के डंडे से ताबड़तोड़ वार कर दिया। बूढ़ी मां बुरी तरह से घायल हो गई। मारपीट की आवाज सुनकर घरवाले भी पहुंचे और बीच-बचाव कर बुजुर्ग को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पंडरिया लाया गया। यहां इलाज के दौरान मां का मौत हो गई। वारदात के बाद पुलिस ने उसी दिन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद कोर्ट में पेश कर जेल भेजा था। कोर्ट में करीब डेढ़ साल चली सुनवाई बाद आज शुक्रवार को आरोपी को धारा-302 के तहत आजीवन कारावास व 500 रुपए अर्थदंड से दंडित किया है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति