भारतीय खिलाड़ियों को अंपायर से बहस करते देख भाग खड़े हुए कीवी खिलाड़ी, कोहली-रोहित का मूड खराब

बेंगलोर
न्यूजीलैंड ने तीन मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट में चौथे दिन के खेल के आखिरी सत्र में भारत की दूसरी पारी को 462 रन पर समेट दिया, जिससे उसे जीत के लिए 107 रन की जरूरत है। न्यूजीलैंड ने लक्ष्य का पीछा करना शुरू किया ही था कि पहले ओवर के दौरान खराब रोशनी के कारण अंपायरों ने मैच को रोक दिया। इसके बाद तेज बारिश होने लगी और दिन के खेल को समाप्त घोषित कर दिया गया। हालांकि न्यूजीलैंड की दूसरी पारी के दौरान अंपायरों ने खराब होते मौसम को देखते हुए मैच को रोकने का फैसला किया, जिससे भारतीय खिलाड़ी नाराज दिखे, कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली ने अंपायर से न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को वापस बुलाने के लिए कहा, जोकि भारतीय खिलाड़ियों को अंपायर से बहस करता देख मैदान से बाहर चले गए।

न्यूजीलैंड को जीत के लिए 107 रनों का लक्ष्य मिला है। दूसरी पारी में पहले ही ओवर में जसप्रीत बुमराह शानदार गेंदबाजी करते हुए नजर आए। इस ओवर में भारत ने लेथम के खिलाफ एलबीडब्ल्यू के लिए रिव्यू भी लिया था लेकिन वह बच गए। इस ओवर में चार गेंद के होने के बाद ही अंपायर ने खेल को रोकने का निर्णय किया, जिससे भारतीय खिलाड़ी नाखुश दिखे। कप्तान रोहित शर्मा ने अंपायर से बातचीत की लेकिन कप्तान की बात नहीं सुनी गई, जिससे वह और नाराज दिखे। सीनियर खिलाड़ी विराट कोहली भी अंपायर्स से बात करते नजर आए। इस बीच न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने मैदान छोड़ दिया और ड्रेसिंग रूम चले गए , जिससे भारतीय खिलाड़ी और गुस्सा हो गए और अंपायर से न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को वापस बुलाने के लिए दबाव बनाया हालांकि तेज बारिश होने के कारण भारतीय खिलाड़ी भी मैदान से बाहर चले गए।

भारत के लिए सरफराज खान ने 150 जबकि ऋषभ पंत ने 99 रन का योगदान दिया। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 177 रन की साझेदारी कर मैच में भारत की वापसी करवाई। न्यूजीलैंड भारतीय पारी के 80वें ओवर के बाद नयी गेंद ली जिसके बाद टीम ने 15.2 ओवर के अंदर सात विकेट चटका लिए। भारत ने 29 रन के अंदर अपने आखिरी के छह विकेट गंवाए। न्यूजीलैंड के लिए मैट हेनरी और विलियम ओ’राउरकी ने तीन-तीन विकेट लिए।

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति