लॉरेंस बिश्नोई सुर्खियों में, जिसका जैन मुनि सूर्य सागर पहले कर चुके समर्थन, क्लिप वायरल

जयपुर
एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या और सलमान खान को धमकी को लेकर एक बार फिर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई सुर्खियों में है। लॉरेंस की गिनती इस समय देश के सबसे खूंखार अपराधियों में होती है। हालांकि, कई लोग उसे तरह-तरह की दलीलों के साथ समर्थन भी करते दिखते हैं। इनमें विवादित जैन मुनि सूर्य सागर भी शामिल हैं। आचार्य सूर्य सागर का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल किया जा रहा है जिसमें वह लॉरेंस बिश्नोई को हीरो कहते हुए सुने जा सकते हैं।

सूर्य सागर महाराज का एक 8 सेकेंड का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उन्हें कहते हुए सुना जा सकता है, 'आतंकवादी अफजल अगर तुम्हारा हीरो है तो लॉरेंस बिश्नोई हमारा हीरो है।' वीडियो बेहद छोटा होने की वजह से संदर्भ साफ नहीं है। यह भी साफ नहीं है कि यह वीडियो कब का है। हालांकि, जब हमने पड़ताल की तो पता चला कि सूर्य सागर एक से अधिक मौकों पर लॉरेंस बिश्नोई की तारीफ और समर्थन कर चुके हैं।

दो साल पुराने एक वीडियो में भी उन्होंने विस्तार से लॉरेंस बिश्नोई पर बात की थी। उन्होंने कहा था, 'कल मैंने अपने आईडी पर एक लॉरेंस बिश्नोई की फोटो डाली तो कई लोगों के पेट में दर्द हो गया। लोगों ने पूछा कि गुरुजी आप किसका समर्थन कर रहे हैं। मैंने कभी उसे देखा नहीं है। यह लोकतांत्रिक देश है। किसका समर्थन करना है और किसका विरोध करना यह मेरा मौलिक अधिकार है। मेरे विचारधारा पर निर्भर करता है कि मैं किसका समर्थन करूं किसक नहीं। परमात्मा और मेरे गुरु के अलावा मुझे ज्ञान देने की हैसियत किसी की नहीं।'

वह तर्क देते हैं कि वह गैंगस्टर है, रेपिस्ट नहीं है। वह कहते हैं, 'अभिमान होना चाहिए कि हमारे ही संप्रदाय का ऐसा व्यक्ति बैठा है जो कुछ ना कुछ सही काम करता है, अपने तरीके से। किसी नादान और असहाय को तो नहीं मार रहा है वह। मैं लॉरेंस बिश्नोई को मानता हूं यह मेरा व्यक्तिगत विषय है।' बता दें कि सूर्य सागर महाराज नूपुर शर्मा के समर्थन और मुस्लिम समाज को लेकर अपने बयानों की वजह से भी कई बार सुर्खियों में रह चुके हैं। एक तरफ जहां सूर्य सागर महाराज जहां कुछ लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय हैं तो दूसरी तरफ जैन समुदाय का एक धरा उन्हें मुनि मानने इनकार करता है। उनका कहना है कि हाथ में तमंचा और तलवार लेकर हिंसा की बात करने वाला जैन मुनि नहीं हो सकता है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति