शहजाद पूनावाला ने बढ़ते प्रदूषण, यमुना नदी में बढ़ते जहरीली झाग को लेकर दिल्ली सरकार पर निशाना साधा

नई दिल्ली
भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने शनिवार को दिल्ली मं  बढ़ते प्रदूषण, यमुना नदी में बढ़ते जहरीली झाग को लेकर दिल्ली सरकार पर निशाना साधा। भाजपा प्रवक्ता ने कहा, “मुझे अरविंद केजरीवाल का वह पुराना वादा याद आया, जिसमें उन्होंने कहा था कि साल 2025 तक यमुना नदी पूर्ण रूप से स्वच्छ हो जाएगी और दिल्ली के निवासी यमुना में नहा सकेंगे। आज मैं अपने घर से निकलकर यमुना घाट पर आया हूं। मैंने यमुना नदी से एक गिलास पानी लिया है। जिसमें सिर्फ झाग ही है।”

भाजपा प्रवक्ता ने आगे कहा, यमुना नदी को साफ करने के लिए जो पैसे थे वह दिल्ली सरकार के भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गए। जिसकी वजह से आज यमुना की यह स्थिति है। छठ पूजा नजदीक है और यमुना की स्थिति यह है कि चारों तरफ सिर्फ जहरीली झाग ही दिखाई पड़ रही है। यह सनातन का अपमान है। यमुना जी का अपमान है। दिल्ली आज गैस चैंबर बन चुकी है। लोगों को मास्क लगाकर निकलना पड़ रहा है। एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 350 के पार है। दिल्ली सरकार पहले पंजाब की सरकार को दोष देती थी। लेकिन, अब चुप है क्योंकि वहां उनकी सरकार है।”

शहजाद पूनावाला ने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण के मूल कारणों पर दिल्ली सरकार ने बीते 10 साल में कुछ काम नहीं किया है। दिल्ली के स्मॉग टावर बंद हैं। लेकिन, दिल्ली सरकार का आरोप लगाने का खेल चालू है। हरियाणा, यूपी, राजस्थान को दोष दिया जा रहा है। यमुना नदी में प्रदूषण के बीच छठ पूजा भी नजदीक आ रही है। इस पर भाजपा प्रवक्ता ने कहा, “भारत में आस्था के महापर्व छठ पूजा को हम सभी लोग मिलजुल कर मनाते हैं। लेकिन, केजरीवाल की वजह से इस पर भी प्रतिबंध लग गया है। हवा प्रदूषण को लेकर हिन्दुओं को जोखिम उठाना पड़ता है, पटाखों पर प्रतिबंध लगा दिया जाता है। अब यमुना नदी में प्रदूषण की वजह से छठ पूजा को लेकर हिंदुओं को जोखिम उठाना पड़ रहा है। दिल्ली सरकार ने यहां की हवा को जहरीली बनाकर सनातन का अपमान किया है।”

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति