राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण मोदी सरकार और दिल्ली सरकार जिम्मेदार ठहराया

नई दिल्ली
राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने शनिवार को दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण और यमुना नदी में बढ़ते जहरीली झाग को लेकर बात करते हुए केंद्र की मोदी सरकार और दिल्ली सरकार जिम्मेदार ठहराया।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में आज एक्यूआई लेवल 300 पार पहुंच गया। हर बढ़ते दिन के साथ राष्ट्रीय राजधानी में प्रदूषण का स्तर भी बढ़ रहा है। इसे लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा, दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के लिए केंद्र की मोदी सरकार और दिल्ली सरकार जिम्मेदार है। कई राज्यों की सरकारों ने प्रदूषण को कम करके दिखाया है।

उन्होंने आगे सवाल किया कि दिल्ली के एलजी इस वक्त क्या कर रहे हैं? यमुना नदी प्रदूषित है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल साल की शुरुआत में सिर्फ नए-नए वादे करते रहे और केंद्र सरकार को जहां उन्हें दखल देना चाहिए था वहां दखल दिया नहीं। मैं दिल्ली में प्रदूषण को लेकर केंद्र और दिल्ली सरकार को दोषी मानता हूं।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर महा विकास अघाड़ी में सीट शेयरिंग को लेकर तनातनी चल रही है। इस पर कांग्रेस राज्यसभा सांसद ने कहा, मैं इससे सहमत नहीं हूं कि तनातनी चल रही है। सीट शेयरिंग को लेकर वार्ता हो रही है। लोकत्रांतिक गठबंधन में वार्ता होती है। भाजपा की तानाशाही छोटे दलों को भी निगल जाती है। हमारे यहां सभी के विचार लिए जाएंगे और समय रहते सीट शेयरिंग फॉर्मूला सुलझा लिया जाएगा।

अखिलेश यादव महाराष्ट्र में 12 सीट मांग रहे हैं। इस पर कांग्रेस राज्यसभा सांसद ने कहा, उन्होंने 12 सीट की मांग नहीं की है। मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि वार्ता चल रही है, वार्ता होने के बाद सीट शेयरिंग सुलझा लिया जाएगा। सपा अध्यक्ष ने यूपी की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। इस पर उन्होंने कहा, सिर्फ यूपी ही नहीं, जहां-जहां भाजपा की सरकार है वहां पर कानून व्यवस्था ठप हो चुकी है।

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति