दिनदहाड़े कांग्रेसी नेता तिरुपति भंडारी की हत्या, जांच में जुटी पुलिस, नक्सली वारदात की आशंका, दहशत का माहौल

बीजापुर
छत्‍तीसगढ़ के बस्‍तर में नक्‍सली लगातार राजनीतिक दल के नेताओं को अपना निशाना बना रहे हैं। इसी क्रम में नक्‍सलियों ने बीजापुर के उसूर में कांग्रेस नेता और पूर्व उप सरपंच तिरुपति भंडारी की हत्‍या कर राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं में भय का माहौल पैदा कर दिया है।

यह वारदात शनिवार को लगभग चार बजे उसूर के एक राशन दुकान में हुई। तिरुपति भंडारी उसूर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रह चुके हैं। उनके मारे जाने से उसूर में दहशत का माहौल बना हुआ है।

जानकारी के अनुसार, तिरुपति भंडारी को पहले भी नक्सलियों से धमकियां मिल चुकी थीं, जिसके कारण उन्होंने अपना गांव छोड़कर बीजापुर में रहने का निर्णय लिया था। तिरुपति भंडारी मारुड़बाका गांव के निवासी थे। घटना की जानकारी मिलते ही उसूर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक तिरुपति भंडारी के शव को अपने कब्जे में लिया। बीजापुर एसपी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, तिरुपति भंडारी की धारदार हथियार से हत्या की पुष्टि हुई है। हालांकि, इस वारदात के पीछे के वास्तविक कारणों और नक्सलियों की संलिप्तता की पुलिस ने पुष्टि नहीं की है।

पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। हालांकि पुलिस ने इस घटना को नक्सलियों द्वारा अंजाम दिए जाने की संभावना से इनकार भी नहीं किया है। स्थानीय लोग इस हत्या को लेकर दहशत में हैं और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठा रहे हैं। इस घटना के बाद स्थानीय नेताओं और समाज के अन्य सदस्यों ने इस घटना की कड़ी निंदा की है और राज्य सरकार से सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति