आजम खान पर आरोप तय, भारी सुरक्षा के बीच रामपुर के एमपी एमएलए कोर्ट में हुए थे पेश, नन्हे ने लगाया था आरोप

रामपुर
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम खान पर रामपुर के एमपी एमएलए कोर्ट में 6 दर्जन से अधिक मामले चल रहे हैं। इन्हीं में से एक मामले में गवाह को धमकाने को लेकर एमपी एमएलए कोर्ट ने आजम खान को तलब किया था। इसके बाद सीतापुर जेल से आजम खान को एमपी एमएलए कोर्ट विशेष अदालत में पेश करने के लिए भारी सुरक्षा के बीच रामपुर लाया गया।

नन्हे ने लगाया था आरोप
आज़म खान समेत 6 लोगों पर गवाह को धमकाने का मुक़दमे 17 अगस्त 2022 को शहर कोतवाली में वादी नन्हे ने दर्ज कराया था। अब्दुल्ला आज़म खान के दो जन्म प्रमाणपत्र मामले में सात साल की सजा सुनाए जाने के बाद पहली बार सीतापुर जेल से आज़म खान को रामपुर लाया गया है। बाकी मुकदमें में आजम खान वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा अदालती कार्रवाई में उपस्थित रहे हैं परंतु इस मामले में अदालत ने आजम खान के विरुद्ध आज अदालत में आरोप तय किये जाने थे जिसके चलते उन्हें तलब किया था।

धमकाया गया और गवाही न देने का दबाव बनाया गया
इस विषय पर सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता एमपी एमएलए सीमा राणा ने मीडिया से बात करते हुए बताया। यह मुकदमा सन 2022 में पंजीकृत कराया गया था जो इसमें वादी हैं। वह नन्हे हैं यह यतीम खाने के एक मैटर में भी वादी हैं इनके द्वारा आरोप लगाया गया था कि यतीम खाने के मैटर में गवाही देने के लिए माननीय न्यायालय में आ रहे थे तब मोहम्मद आजम खान के कहने पर और जो आरोपी हैं उनके द्वारा इनको धमकी दी गई। धमकाया गया और गवाही न देने का दबाव बनाया गया यह सारे आरोप उनके द्वारा लगाए गए थे जिसमें आज इन पर आरोप तय किए जाने थे जितने भी आरोपी गण हैं माननीय न्यायालय के द्वारा सभी आरोपियों को व्यक्तिगत तौर पर मान्य न्यायालय में उपस्थित होने के लिए आदेशित किया गया था जिसमें आज आरोप तय किए जाने थे आज सभी पर आरोप तय किए गए हैं।यह पूछे जाने पर की यह मामला कब दर्ज हुआ था और किस मामले में धमकाया गया था? इस पर सीमा राणा ने बताया,, यह मामला 2022 में पंजीकृत हुआ था थाना कोतवाली में इसमें जो वादी है वह नन्हे हैं इनके द्वारा आरोप लगाए गए जिसमें मोहम्मद आजम खान के अलावा अन्य लोग भी आरोपी हैं।

यह पूछे जाने पर की किस कैस में गवाह को धमकाया गया था वह कौन सा केस था? इस पर सीमा राणा ने बताया,, यह यकीन खाने के जो मैटर चल रहे हैं उसमें एक क्राइम नंबर 528 वह इसका वादी है इसमें आज आरोप तय हो गए हैं माननीय न्यायालय द्वारा तय कर दिए गए हैं और इसमें अगली सुनवाई की तारीख 24 तारीख लगाई गई है। यह मामला विशेष न्यायाधीश एमपी एमएलए कोर्ट डॉ विजय कुमार की कोर्ट का हैं।

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति