प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अंबिकापुर में नए एयरपोर्ट का शुभारंभ करेंगे

रायपुर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में नए एयरपोर्ट का शुभारंभ करेंगे। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव के मुताबिक इससे प्रदेश प्रगति के पथ पर अग्रसर होगा। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अंबिकापुर में मां महामाया एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। यह एयर कनेक्टिविटी की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि होगी, जिससे छत्तीसगढ़ को और अधिक विकास की राह पर ले जाने में मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए चाहे सड़क मार्ग हो या वायु मार्ग, हम लगातार इस दिशा में काम कर रहे हैं। कल (रविवार) का दिन छत्तीसगढ़ के लिए एक और बड़ी उपलब्धि लेकर आएगा। एयरपोर्ट के शुभारंभ को राज्य के विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम बताते हुए उन्होंने कहा कि इससे स्थानीय लोगों को यात्रा करने में आसानी होगी।

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी रविवार को वर्चुअल माध्यम से अंबिकापुर के मां महामाया एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। एयरपोर्ट के उद्घाटन कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, केन्द्रीय उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू सहित अन्य मंत्री भी उपस्थित होंगे। उद्घाटन की तैयारी अब अंतिम चरण में चल रही है। हवाई पट्टी अंबिकापुर शहर से 13 किमी की दूरी पर दरिमा ग्राम में स्थित है। इसका पूरा क्षेत्रफल 365 एकड़ है और यह हवाई पट्टी समुद्र तल से 1924 फीट की ऊंचाई पर है।

वहीं, रायपुर दक्षिण विधानसभा के होने वाले उपचुनाव को लेकर अरुण साव ने कहा कि रायपुर दक्षिण की जनता का आशीर्वाद हमेशा भारतीय जनता पार्टी को मिलता रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस बार भी जनता का समर्थन पार्टी को मिलेगा और रायपुर दक्षिण में फिर से कमल खिलेगा।

कांग्रेस पार्टी द्वारा बिना प्रत्याशी घोषित किए एक नेता के नामांकन दाखिल करने पर उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस का विषय है। उन्होंने तंज कसा कि कांग्रेस में आपसी झगड़े लगातार देखने को मिल रहे हैं, जो पार्टी की अंदरूनी स्थिति को दर्शाते हैं।

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति