चिरमिरी के बाद मनेन्द्रगढ़ में कबाड़ियों पर पुलिस ने कसा शिकंजा, लगातार हो रही छापेमार कार्रवाई

"चिरमिरी के बाद मनेन्द्रगढ़ में कबाड़ियों पर पुलिस ने शिकंजा कसा है. यहां लगातार कबाड़ गोदामों पर छापेमार कार्रवाई हो रही है"
मनेन्द्रगढ़

कबाड़ गोदामों पर पुलिस ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। चिरमिरी के बाद अब मनेन्द्रगढ़ में भी कबाड़ियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। शहर के रेलवे फाटक क्षेत्र और झगराखांड रोड पर स्थित कबाड़ गोदामों पर पुलिस ने छापेमारी की है। इस छापे के दौरान कबाड़ियों के यहां भारी मात्रा में अवैध सामान बरामद किया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

सूरजपुर में हाल ही में हुई घटना में कबाड़ियों के संलिप्त होने की आशंका को लेकर यह कार्रवाई की गई है। इस बारे में कोतवाली प्रभारी सुनील तिवारी ने बताया कि सूरजपुर में हुई वारदात के बाद से ही पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी थी। मनेन्द्रगढ़ में भी लगातार निगरानी की जा रही थी। इसी के तहत पुलिस ने कई स्थानों पर छापेमारी कर अवैध कबाड़ सामान की जांच की।

कोतवाली थाना प्रभारी सुनील तिवारी ने आगे कहा कि यह छापेमारी किसी एक दिन की कार्रवाई नहीं है। पुलिस का यह अभियान लंबे समय तक जारी रहेगा। ताकि शहर में अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह से अंकुश लगाया जा सके। पुलिस हर संदिग्ध कबाड़ गोदाम की जांच करेगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।
 वहीं, इस घटना के बाद स्थानीय निवासियों में भी डर का माहौल देखा जा रहा है। लोग अब अपने आसपास चल रही संदिग्ध गतिविधियों को लेकर सतर्क हो गए हैं।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति